फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Sainik School Entrance 2022: Application Correction window for AISSEE closes today, here is the direct link for it

Sainik School Admission 2022: आवेदन पत्र में सुधार का आज आखिरी मौका, ऐसे करें संपादित

Wed, 10 Nov 2021 11:54 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 10 Nov 2021 11:54 AM IST
सार

Sainik School Admission 2022:  अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (एआईएसईई) शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए छठी और नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए 9 जनवरी को आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
Sainik School Entrance 2022: Application Correction window for AISSEE closes today, here is the direct link for it
एआईएसएसईई : अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा सैनिक स्कूल प्रवेश 2022 परीक्षा (एआईएसएसईई) 9 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो आज यानी 10 नवंबर, 2021 को बंद हो जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - aissee.nta.nic.in पर जाकर अपने आवेदन को संपादित कर सकते हैं।

विज्ञापन

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा कक्षा छठवीं और नौवीं में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। आवेदन सुधार सुविधा 7 नवंबर, 2021 को उपलब्ध कराई गई थी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आज के बाद आवेदनों के संपादन के लिए कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिक स्कूल प्रवेश 2022: कैसे करें संपादित
उम्मीदवार आवेदनों को संपादित करने के लिए सीधे लिंक के साथ नीचे दी गई चरण-दर-चरण प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

  • उम्मीदवारों को अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट - aissee.nta.nic.in पर जाना होगा।

  • होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'एआईएसएसईई के लिए सुधार - 2022।'

  • वैकल्पिक रूप से, उम्मीदवार सैनिक स्कूल प्रवेश 2022 के लिए अपने आवेदनों को संपादित करने के लिए यहां दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

  • लॉग इन करने के लिए अपना आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें।

  • आपका AISSEE 2022 आवेदन आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

  • आवश्यकतानुसार विवरण संपादित करें और फिर सबमिट पर क्लिक करें।

  • अंतिम रूप से सबमिट किए गए आवेदन का प्रिंट लेना न भूलें।

विज्ञापन

इस परीक्षा के लिए पंजीकरण की तारीख 5 नवंबर, 2021 तक बढ़ा दी गई थी। एनटीए जल्द ही इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा। हालांकि अभी तक इसकी तारीख की घोषणा नहीं की गई है। कक्षा 6वीं के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2022 कुल 150 मिनट की अवधि की होगी। दोपहर के सत्र में - दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। जबकि कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed