{"_id":"658b753ec40c39ebd104cfc7","slug":"safalta-up-police-constable-exam-model-and-practice-set-book-released-over-1500-questions-with-explanation-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Safalta: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का मॉडल-प्रैक्टिस सेट लॉन्च, 1500 से अधिक सवालों का संकलन, आज ही खरीदें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Safalta: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का मॉडल-प्रैक्टिस सेट लॉन्च, 1500 से अधिक सवालों का संकलन, आज ही खरीदें
Wed, 27 Dec 2023 06:22 AM IST
गुलाम अहमद
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 27 Dec 2023 06:22 AM IST
सार
इन प्रैक्टिस सेट को हल कर अभ्यर्थी खुद को परख सकते हैं और अपनी कमियों को दूर करते हुए परीक्षा के लिए अपनी तैयारी को और भी मजबूत बना सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला की ओर से उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए मॉडल सॉल्व्ड पेपर एवं प्रैक्टिस सेट का नवीनतम अंक लॉन्च कर दिया गया है। इस पुस्तक में सात मॉडल प्रश्न-पत्रों को शामिल किया गया है। इसके अलावा अधिकतम अभ्यास के लिए पांच प्रैक्टिस सेट भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
इन प्रैक्टिस सेट को हल कर अभ्यर्थी खुद को परख सकते हैं और अपनी कमियों को दूर करते हुए परीक्षा के लिए अपनी तैयारी को और भी मजबूत बना सकते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में चार विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं-सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरुचि, बुद्धिमत्ता एवं तार्किक परीक्षा तथा सामान्य हिंदी। इन चार विषयों को ध्यान में रखकर ही यह अंक तैयार किया गया है। पुस्तक में उपलब्ध सभी सामग्रियां पूर्ण रूप से उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के नवीनतम पाठ्यक्रम पर आधारित हैं।
विज्ञापन
इस भर्ती परीक्षा के लिए विशेष तौर पर लॉन्च की गई इस पुस्तक में छात्रों के अभ्यास के लिए सवालों की एनसीईआरटी आधारित 100 प्रतिशत प्रामाणिक व्याख्याएं दी गई हैं। व्याख्या सहित हल दिए जाने से अभ्यर्थियों को प्रश्नों के सही उत्तरों को समझने में सहायता मिलेगी। ऐसे अभ्यर्थी जो उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा उत्तीर्ण करने के इच्छुक हैं, उनके लिए यह पुस्तक बेहद सहायक और उपयोगी सिद्ध हो सकती है।
विज्ञापन
यहां से खरीदें
- www.udaan.amarujala.com पर उपलब्ध
- जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001211166 या व्हाट्सएप नंबर 7065047252 पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
कमेंट
कमेंट X