फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Safalta started "English and Job Interview Course" to create job opportunities among the youth-safalta

देश के युवाओं में नौकरी के अवसर बनाने के लिए सफलता ने की "अंग्रेजी एवं जॉब इंटरव्यू कोर्स" की शुरुआत

Sun, 13 Feb 2022 02:22 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 13 Feb 2022 02:22 PM IST
सार

24 घंटे की लाइव क्लासेज से अब हर युवा अंग्रेजी बोलने और इंटरव्यू क्रैक करने का प्रशिक्षण करेगा हासिल

विज्ञापन
Safalta started "English and Job Interview Course" to create job opportunities among the youth-safalta
education new - फोटो : i stock

विस्तार

नई दिल्ली : देश के मशहूर एडटेक स्टार्टअप Safalta ने युवाओं के बीच ज्यादा से ज्यादा नौकरियों के अवसर बनाने के लिए "अंग्रेजी एवं जॉब इंटरव्यू कोर्स" की शुरुआत की है। ये खास कोर्स युवाओं को अंग्रेजी भाषा पर पकड़ बढ़ाने और उनका कॉन्फिडेंस बढ़ाने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। इस कोर्स की फीस महज 99 रुपए है। कम कीमत वाले इस कोर्स का उद्देश्य शहरों और गांव के युवाओं की योग्यता और कम्युनिकेशन स्किल को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर खोलना है। 14 फरवरी से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में सभी छात्रों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए कमिटेड मेंटरशिप के माध्यम से 13 मॉड्यूल और 12 क्लास एक्टिविटीज के साथ 24 घंटे की लाइव कक्षाएं दी जाएंगी। यह कोर्स रोल-प्ले के माध्यम से छात्रों को अंग्रेजी प्रैक्टिस कराते हुए जॉब इंटरव्यू के लिए तैयार करने के साथ-साथ जरूरी बॉडी लैंग्वेज भी सिखाएगा।

विज्ञापन

सफलता के सह-संस्थापक/सीईओ हिमांशु गौतम का मानना है, “इंग्लिश एक ऐसी स्किल है जो कहीं ना कहीं रोजगार के अवसरों को प्रभावित करती है। विश्वभर में इसकी व्यापक स्वीकार्यता के कारण ये भाषा दुनिया देखने का झरोखा बन गई है। हम मानते हैं कि कोई भी प्रतिभा केवल भाषा कौशल की कमी के कारण अवसरों से रहित नहीं रहनी चाहिए। इसलिए यह कोर्स बेरोजगारी और रोजगार के बीच की खाई को पाटने का काम करेगा। अर्ध-शहरी और ग्रामीण भारत के युवाओं को आत्मविश्वास और सटीक मार्गदर्शन की आवश्यकता है और इसमें सफलता उनका पूरा सहयोग करने के लिए तैयार है। देश में दिसंबर 2021 तक लगभग 5.3 करोड़ लोगों ने खुद को बेरोजगार रजिस्टर्ड कराया है और ये चिंता की स्थिति है। ऐसे में सफलता एडटेक अपनी इस मुहिम के जरिए रोजगार बढ़ाने के अवसर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।"
विज्ञापन

Safalta का उद्देश्य अपनी कमिटेड मेंटरशिप के माध्यम से युवा भारत की चैंपियन माइंडसेट को जागृत करना है। इस कोर्स के जरिए अंग्रेजी बोलने की स्किल को विकसित किया जाएगा जिससे युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलेगा। 13 से अधिक मॉड्यूल और 12 क्लास एसेस्मेंट के साथ ये कोर्स उन लोगों के लिए एक वरदान साबित होगा जो अपने आने वाले कल को बदलने की इच्छा रखते हैं। इस कोर्स में 8 घंटे से अधिक की डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री होगी जिसकी वैलिडिटी लाइफ टाइम तक रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्स के बारे में:

सफलता का "अंग्रेजी एवं जॉब इंटरव्यू" प्रोग्राम रोजगार में सुधार लाने हेतु डिज़ाइन किया गया है जिससे संचार कौशल के माध्यम से अर्ध-शहरी और ग्रामीण भारत के युवाओं के लिए अवसरों का विस्तार हो सके। इसकी कीमत मात्र 99 रुपये है और जिसमें 24 घंटे की लाइव क्लासेज और कमिटेड मेंटरशिप रहेगी। यह कोर्स उन लोगों के लिए एक वरदान साबित होगा जो अपनी आर्थिक स्थिति से लड़ रहे हैं और अपने आने वाले कल को बदलना चाहते हैं। इस प्रोग्राम में 8 घंटे से अधिक की डाउनलोड करने योग्य स्टडी मटेरियल भी मौजूद है और इसकी शुरूआत 14 फरवरी 2022 को होगी।

Safalta के बारे में:

Safalta एक एडवांस एडटेक प्लेटफॉर्म है जो नए भारत के जॉब इंडेक्स को बढ़ाने के उद्देश्य से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का प्रयास कर रहा है। Safalta के 15 लाख रजिस्टर्ड यूजर हैं और वर्ष 2021 में 21 गुना वृद्धि के साथ ये एजुकेशन के क्षेत्र में सबसे तेज गति से बढ़ने वाले प्लेटफार्म में एक रहा है। अर्ध-शहरी और ग्रामीण भारत के लाखों युवाओं के विश्वास के साथ Safalta युवाओं के लिए एक लोकप्रिय एडटेक प्लेटफार्म बन गया है। Safalta के सभी कोर्स व टीचिंग एक्टिविटी इस तरह से डिजाइन की गयी है कि छात्रों को उनकी कमियों और कौशलों के अनुसार तैयार किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed