आखिर क्या है आईसीसी हॉल ऑफ फेम, जिसमें सचिन तेंदुलकर हुए शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब हुआ लॉन्च-
आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम 2 जनवरी 2009 को लॉन्च किया गया था, जिसका उद्देश्य क्रिकेट के इतिहास से दिग्गज खिलाड़ियों की उपलब्धियों को पहचान कर उन्हें सम्मानित करना है।
पहली बार इसका आगमन-
साल 2009 में पहला बार दुनियाभर के 55 खिलाड़ियों को ही यह सम्मान मिला था। अब इसमें हर साल कुछ दिग्गज खिलाड़ियों का नाम जोड़ा जाता है। 2009 में इसके शुरू होने पर पांच नए नाम शामिल किए गए। ये थे वसीम अकरम, क्लैरी ग्रिमेट, हरबर्ट सटक्लिफ, विक्टर ट्रंपर और स्टीव वॉ।
1. इंग्लैंड – 28 खिलाड़ी
2. ऑस्ट्रेलिया – 25 खिलाड़ी
3. वेस्ट इंडीज – 18 खिलाड़ी
4. इंडिया – 5 खिलाड़ी
5. पाकिस्तान – 5 खिलाड़ी
6. न्यूजीलैंड – 3 खिलाड़ी
7. साउथ अफ्रीका – 2 खिलाड़ी
8. श्रीलंका – 1 खिलाड़ी
राहुल द्रविड़ को यह सम्मान क्रिकेट में उनके योगदान और पूरे करियर में खेल की गरिमा बनाए रखने के लिए दिया गया है। उन्होंने 164 टेस्ट खेलते हुए 13,288 रन बनाए. इसमें 36 सेंचुरी हैं। वनडे की बात करें तो वहां द्रविड़ ने 344 मैचों में 12 सेंचुरी की मदद से 10,889 रन बनाए।
बता दें, भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार सचिन तेंदुलकर को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक और सम्मान दिया है। दरअसल सचिन तेंदुलकर को आईसीसी ने क्रिकेट के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड, ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला तेज गेंदबाज कैथरीन समेत तीन लोगों को गुरुवार को लंदन में हुए एक समारोह में आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। सचिन से पहले भारत से आईसीसी ने क्रिकेट के हॉल ऑफ फेम में पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी, कपिल देव, सुनील गावस्कर, अनिल कुम्बले को शामिल किया था।
इस मौके पर आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी ने कहा कि ICC क्रिकेट हॉल ऑफ फेम 2019 में सचिन, एलन और कैथरीन तीन बेहतरीन खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की गई है। यह हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है। आईसीसी की ओर से मैं उन तीनों खिलाड़ियों को बधाई देना चाहता हूं, जो इस चुनिंदा क्लब के सदस्यों के सर्वकालिक सदस्यों की महान सूची को सुशोभित करते हैं।
कमेंट
कमेंट X