RSMSSB Result : राजस्थान में जूनियर अकाउंटेंट-तहसील राजस्व लेखाकार परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
RSMSSB Result 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने जूनियर अकाउंटेंट और तहसील राजस्व लेखाकार के पदों पर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।
विस्तार
RSMSSB Result 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने जूनियर अकाउंटेंट और तहसील राजस्व लेखाकार के पदों पर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
15 गुना उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट
आरएसएमएसएसबी की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए 15 गुना उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 5388 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 5190 रिक्तियां जूनियर अकाउंटेंट के पद के लिए हैं और 198 रिक्तियां तहसील राजस्व लेखाकार के लिए हैं।
RSMSSB Result ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर जूनियर अकाउंटेंट और अन्य पदों के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
-
अब परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
परिणाम जांचें और डाउनलोड करें।
-
अब इसका एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
राजस्थान कनिष्ठ लेखाकार और तहसील राजस्व लेखाकार भर्ती परीक्षा 11 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए 15 गुना अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की गई है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास स्नातक स्तर पर सीईटी परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
राजस्थान कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकारसंयुक्त भर्ती 2023की मुख्य परीक्षा के लिए सिलेक्टेड रोल नंबर 20 दिसंबर 2023 को जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X