फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB NTPC Exam Application Status 2020: Link Active On rrbonlinereg.co.in Check Here Your RRB NTPC Application Status

RRB NTPC Application Status 2020: बोर्ड ने किया लिंक एक्टिवेट, यहां देखें अपना एप्लीकेशन स्टेटस

Mon, 21 Sep 2020 04:14 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Mon, 21 Sep 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
RRB NTPC Exam Application Status 2020: Link Active On rrbonlinereg.co.in Check Here Your RRB NTPC Application Status
RRB NTPC Application Status 2020

RRB NTPC Application Status 2020: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 15 दिसंबर से शुरू होने वाली आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा का एप्लीकेशन स्टेटस देखने के लिए लिंक एक्टिवेट कर दिया है। आपको बता दें कि यह लिंक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब इस वेबसाइट rrbonlinereg.co.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं। इसके अलावा खबर में आगे डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है, उसके जरिये आसानी से चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


मालूम हो कि अपने आवेदन पत्र का स्टेटस देखने के लिए यह लिंक आरआरबी की वेबसाइट पर 30 सितंबर, 2020 तक ही उपलब्ध रहेगा। यह जानने के लिए कि आपका आवेदन पत्र स्वीकृत हुआ है या नहीं, उसके लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म-तिथि दर्ज करनी होगी। आरआरबी की इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से अलग-अलग पदों पर 1,40,640 भर्तियां होनी हैं। आरआरबी की यह 15 दिसंबर, 2020 से शुरू होगी, जो कि कंप्यूटर बेस्ड होगी। हालांकि बोर्ड ने अभी परीक्षा से संबंधित शेड्यल जारी नहीं किया है।
विज्ञापन


RRB NTPC Application Status 2020: ऐसे करें चेक –

चरण – 1 सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण – 2 होमपेज पर Application Status से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण – 3 फिर एक नया पेज खुल जाएगा। उसपर अपना शहर चुनें।
चरण – 4 मांगी गई सभी जानकारी दर्ज कर लॉग इन करें।
चरण – 5 लॉग-इन करते ही आपका एप्लीकेशन स्टेटस आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा।
 
RRB NTPC Application Status 2020 देखने के लिए डायरेक्ट लिंक पर यहां क्लिक करें।
आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।


ये भी पढ़ें- Crack RRB Exam 2020: रेलवे की परीक्षा में लानी है अच्छी रैंक तो अपनाएं ये 5 ट्रिक्स

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed