फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RRB INCREASE APPLICATION FEES TO 5 PERCENT INCLUDING SC ST

आरआरबी ने पांच गुना बढ़ा दी आवेदन फीस, SC/ST को वापिस मिलेगा शुल्क

Sun, 04 Feb 2018 01:13 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Feb 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
RRB INCREASE APPLICATION FEES TO 5 PERCENT INCLUDING SC ST
फाइल फोटो
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अब ज्यादा शुल्क देना होगा। बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पॉयलट और तकनीशियन के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा में आवेदन शुल्क बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन


सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को 100 रुपये की जगह अब 500 रुपये देने होंगे। इतना ही नहीं एससी/एसटी के अभ्यर्थियों से भी पहली बार भर्ती बोर्ड की ओर से शुल्क मांगा गया है। शनिवार से ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


इलाहाबाद समेत देश के सभी 21 रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर एएलपी और तकनीशियन के कुल 26502 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। इसमें आरआरबी इलाहाबाद द्वारा एएलपी के 3657 और टेक्नीशियन के 1037 पद शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह पहला मौका है जब भर्ती बोर्ड द्वारा लिए जाने वाले आवेदन शुल्क में पांच गुना वृद्धि कर दी गई है। इसके पूर्व एएलपी की भर्ती परीक्षा के लिए सौ रुपये शुल्क लिया जाता था, लेकिन अब शुल्क 500 रुपये कर दिया गया है। 

इसके अलावा एससी/एसटी के अभ्यर्थियों को भी 250 रुपये का शुल्क देना होगा। इसके पूर्व एससी/एसटी अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क लिए जाने का प्रावधान नहीं था। प्रतियोगी छात्र प्रवीण शुक्ला, दीपक शर्मा, राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि अगर शुल्क बढ़ाना ही था तो 50 या अधिकतम सौ रुपये तक बढ़ाया जाता। एक बार में ही पांच गुना बढ़ाने का क्या औचित्य है। 

ज्यादा शुल्क लेने की वजह ऑनलाइन परीक्षा 

RRB INCREASE APPLICATION FEES TO 5 PERCENT INCLUDING SC ST
आरआरबी द्वारा ज्यादा शुल्क लिए जाने की वजह ऑनलाइन परीक्षा बताई जा रही है। दरअसल, पिछली दो भर्तियों से आरआरबी द्वारा ऑनलाइन परीक्षा ली जा रही है। इसमें बोर्ड का खर्च ज्यादा आता है। साथ ही बहुत से परीक्षार्थी एक बोर्ड की बजाय कई बोर्ड से आवेदन कर देते हैं।

ऐसे में एक से ज्यादा आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों के लिए सभी संबंधित बोर्ड द्वारा ऑनलाइन परीक्षा देने की व्यवस्था की जाती है। जबकि एक ही तिथि में सभी भर्ती बोर्ड द्वारा परीक्षा ली जाती है। ऐसे में परीक्षार्थी एक ही बोर्ड के केंद्र में आयोजित परीक्षा में शामिल हो पाता है। आरआरबी प्रशासन का कहना है कि प्रति छात्र के हिसाब से वह परीक्षा केंद्र को भुगतान करते हैं। 

एससी/एसटी अभ्यर्थियों को वापिस होगा शुल्क 

एससी/एसटी अभ्यर्थियों द्वारा 250 रुपये का शुल्क लिए जाने के सवाल पर आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी का कहना है कि जो परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, उनकी फीस बाद में वापस कर दी जाएगी।

बताया कि अमूमन देखा गया कि परीक्षा में शामिल होने के लिए मिलने वाले फ्री रेलवे पास के चक्कर में बहुत से अभ्यर्थी आवेदन कर देते हैं, लेकिन वे परीक्षा में शामिल नहीं होते। इसी वजह से इस बार बोर्ड ने एससी/एसटी अभ्यर्थियों से शुल्क मांगा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed