RPSC RAS Prelims Admit Card: आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड पर अपडेट, पूरी रखें अपनी तैयारी
RAS Prelims Admit Card: राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से राजस्थान प्रशासनिक सेवा का एडमिट कार्ड कुछ ही समय में जारी होने की उम्मीद है। आयोग ने परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RPSC RAS Prelims Exam Admit Card 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग कुछ ही समय में राजस्थान प्रशासनिक सेवा का एडमिट कार्ड जारी करेगा। आयोग ने पहले ही उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिसकी मदद से आप अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
RPSC RAS Prelims एडमिट कार्ड में होगी ये डिटेल
-
उम्मीदवार का नाम
-
जन्म की तारीख
-
पिता का नाम
-
परीक्षा की तारीख और समय
-
लिंग
-
आवेदन संख्या
-
रोल नंबर
-
रिपोर्टिंग और समापन समय
-
परीक्षा केंद्र का नाम और पता
-
हस्ताक्षर
-
फोटोग्राफ
आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 01 अक्तूबर, 2023 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। आयोग ने बताया है कि आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स 2023 के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
RAS Prelims Admit Card ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटों rpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर उम्मीदवार सेक्शन के तहत आरपीएससी आरएएस प्रवेश पत्र के लिए सक्रिय लिंक पर जाएं।
-
आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे विवरण दर्ज करें।
-
अब दर्ज विवरण सबमिट करें।
-
आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
इसे डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X