फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC RAS 2024 Topper: Dinesh Bishnoi Secures Rank 1 with 351.50 Marks, Check Top 20 List

RPSC RAS 2024 Topper: 351.50 अंकों के साथ दिनेश विश्नोई ने मारी बाजी, जानें टॉप-20 कैंडिडेट्स के स्कोर

Sat, 18 Apr 2026 12:59 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 18 Apr 2026 12:59 PM IST
सार

RPSC RAS 2024 Topper Dinesh Vishnoi: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी आरएएस 2024 के परिणाम में दिनेश विश्नोई ने 351.50 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है। राजस्थान प्रशासनिक सेवा की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में टॉप-20 उम्मीदवारों के स्कोर भी सामने आ गए हैं, जिससे प्रतियोगिता के स्तर का अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
RPSC RAS 2024 Topper: Dinesh Bishnoi Secures Rank 1 with 351.50 Marks, Check Top 20 List
RPSC RAS 2024 Topper - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

RPSC RAS 2024 Topper: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आखिरकार आरएएस भर्ती 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 1096 पदों पर नियुक्ति के लिए चली चयन प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। इस बार दिनेश विश्नोई ने 351.50 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है। इस बार की टॉपर लिस्ट में कई प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों ने जगह बनाई है, जिनके नाम और रैंक जानने को लेकर उम्मीदवारों में खास उत्सुकता बनी हुई है।

विज्ञापन


इंटरव्यू के लिए योग्य उम्मीदवारों के साक्षात्कार राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 01 दिसंबर 2025 से 17 अप्रैल 2026 तक आयोजित किए गए।

टॉप-20 कैंडिडेट्स के स्कोर

रैंक रोल नंबर नाम लिखित अंक इंटरव्यू कुल अंक
1 1010371 दिनेश विश्नोई 302.50 49 351.50
2 1006165 वीरेंद्र चरण 293.00 58 351.00
3 1007118 नवनीत शर्मा 282.50 60 342.50
4 1004694 रवीन्द्र सिंह 281.50 59 340.50
5 1011057 विकास सियाग 286.00 51 337.00
6 1003725 ऐश्वर्या कंवर 282.00 54 336.00
7 1009388 दिनेश 296.50 37 333.50
8 1004455 शालू 279.00 53 332.00
9 1005670 भूपेन्द्र सिंह 262.50 67 329.50
10 1003279 राम सिंह गुर्जर 278.00 51 329.00
11 1003525 यशवंत सांडू 271.00 56 327.00
12 1014093 कुलदीप शर्मा 273.00 52 325.00
13 1003098 कैलाश कुमार 274.50 50 324.50
14 1010427 चानन सिंह इंदा 275.50 48 323.50
15 1007854 अभय सिंह आंजना 268.50 53 321.50
16 1012002 कैलाश रांका 271.00 49 320.00
17 1003015 हरियश राजपुरोहित 263.00 57 320.00
18 1007916 उमंग रावल 262.50 57 319.50
19 1013609 तनीषा यादव 262.50 56 318.50
20 1018607 वृंदा शेखावत 261.50 57 318.50
विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राजस्थान प्रशासनिक सेवा भर्ती 2024 में कुल 1096 पद रखे गए थे, जिनमें 428 पद राज्य सेवाओं और 668 पद अधीनस्थ सेवाओं के लिए निर्धारित किए गए। आयोग ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी रखते हुए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने बताया है कि कुछ अभ्यर्थियों का परिणाम फिलहाल न्यायालय में चल रहे मामलों के कारण रोका गया है। 5 अभ्यर्थियों का परिणाम सील्ड कवर में रखा गया है और उसे अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

इसके अलावा, 3 अन्य अभ्यर्थियों का परिणाम भी न्यायालय में लंबित याचिकाओं के अंतिम निर्णय के अनुसार तय किया जाएगा। साथ ही, प्रशासनिक कारणों से 2 अभ्यर्थियों का परिणाम फिलहाल रोका गया है, जिसे आगे की प्रक्रिया और निर्णय के बाद जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed