फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Rozgar Mela 2024: PM Modi distributed over 71,000 appointment letters to new recruits today, Read here

Rozgar Mela: पीएम मोदी ने बांटे 71000 नियुक्ति पत्र; ओबीसी में 20901, तो एससी श्रेणी में 11355 नौकरियां

Mon, 23 Dec 2024 10:48 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 23 Dec 2024 10:48 AM IST
सार

Rozgar Mela: पीएम मोदी ने आज 71,000 से अधिक नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले में नियक्ति पत्र वितरण का शुभांरभ किया और संबोधन दिया।
 

विज्ञापन
Rozgar Mela 2024: PM Modi distributed over 71,000 appointment letters to new recruits today, Read here
रोजगार मेले में पीएम मोदी ने 71 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज, 23 दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नवनियुक्त 71,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए। रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। कार्यक्रम का आयोजन एक साथ देश के 45 अलग-अलग हिस्सों में किया जा रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


देश भर से चयनित ये नए कर्मचारी गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग सहित विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओबीसी श्रेणी के 29.21% युवाओं को नियुक्ति

राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि 71 हजार नियुक्तियों में से 20,901 (29.21%) नियुक्तियां ओबीसी समाज में की जा रही हैं। 11,355 (15.8%) अनुसूचित जाति (SC) और 6,862 (9.59%) अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए की जा रही हैं।

पिछले 10 वर्षों में नियुक्तियों की संख्या में 60 से 70 फीसदी की वृद्धि

मंत्री ने आगे बताया कि पिछले 10 वर्षों में रोजगार देने के आंकड़ों में 2004 से 2014 की तुलना में 60 से 70 फीसदी की वृद्धि हुई। 2004 से 2014 तक 7 लाख 22 हजार 161 नियुक्तियां हुईं। वहीं, मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में यह संख्या करीब 11 लाख तक पहुंचा।

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के दौरान स्पेस स्टार्टअप्स के लिए 1,000 करोड़ का वेंचर फंड निर्धारित किया है। इसी कार्यकाल के दौरान शुरू की गई पेड इंटर्नशिप योजना के तहत अभी तक 280 कंपनियों ने 1 लाख 25 हजार युवाओं को पंजीकृत किया है। देश में आज 1,56,210 स्टार्टअप्स हैं।
 

पीएम मोदी का संबोधन

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सरकार की सभी नीतियां बनाते समय युवाओं का विशेष ध्यान रखा जाता है। पिछले एक दशक की सभी योजनाएं (आत्मनिर्भर भारत अभियान, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टैंडअप इंडिया आदि। युवाओं को केंद्र में रखकर बनाई गई हैं।

सरकार ने अपने स्पेस सेक्टर में नीतियां बदलीं और डिफेंस सेक्टर में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया। इसका सबसे अधिक लाभ युवाओं को हुआ। पीएम मोदी ने कहा, "आज हम (भारत) दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है।"
 

हर क्षेत्र में नई ऊंचाईयां छू रहा देश: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बताया कि भारत आज के समय में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बन चुका है। नवीनीकरण ऊर्जा से लेकर, ऑर्गेनिक फार्मिंग तक, स्पेस से लेकर डिफेंस सेक्टर तक, टूरिज्म से लेकर वेलनेंस सेक्टर तक देश हर क्षेत्र में नई ऊंचाईयां छू रहा है। देश को आगे बढ़ाने के लिए युवा प्रतिभा को निखारने की जरूरत होती है।

पीएम ने कहा, "नए भारत के निर्माण के लिए देश दशकों से एक आधुनिक शिक्षा व्यवस्था की जरूरत महसूस कर रहा था। एनईपी के जरिए अब देश उस दिशा में आगे बढ़ चुका है। पहले पाबंदियों के कारण जो शिक्षा व्यवस्था छात्रों पर बोझ बन जाती थी, वो उन्हें अब नए विकल्प दे रही है।"

सरकार ने 13 भाषाओं में भर्ती परीक्षाएं देने का विकल्प उपलब्ध कराया: पीएम

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि पहले पढ़ाई के दौरान ग्रामीण, दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज के युवाओं के लिए भाषा एक बाधा बन जाती थी। सरकार ने मातृभाषा में पढ़ाई और परीक्षा की पॉलिसी बनाई। सरकार ने युवाओं को 13 भाषाओं में भर्ती परीक्षाएं देने का विकल्प उपलब्ध कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed