Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RMS CET 2026: NTA Revises Class 9 Social Science Syllabus, Exam on December 13

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल सामान्य प्रवेश परीक्षा: नौवीं के सामाजिक विज्ञान का पाठ्यक्रम बदला, क्या हुआ संशोधन?

Mon, 09 Nov 2026 03:44 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 09 Nov 2026 03:44 PM IST
सार

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने आरएमएस सीईटी 2026 की कक्षा 9 की सामाजिक विज्ञान विषय की पाठ्यक्रम सूची में बदलाव किया है। अन्य विषयों के पाठ्यक्रम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। खबर में नीचे सामाजिक विज्ञान का पूरा संशोधित पाठ्यक्रम दिया गया है। देखें पूरी सूची...
 

विज्ञापन
RMS CET 2026: NTA Revises Class 9 Social Science Syllabus, Exam on December 13
RMS CET 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय सैन्य स्कूल सामान्य प्रवेश परीक्षा (RMS CET 2026) के लिए कक्षा 9 के सामाजिक विज्ञान विषय का पाठ्यक्रम संशोधित किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी संशोधित पाठ्यक्रम की पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/rmscet से डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि सामाजिक विज्ञान के अलावा किसी अन्य विषय के पाठ्यक्रम में बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में विद्यार्थियों को केवल संशोधित सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी में जरूरी बदलाव करने चाहिए।

विज्ञापन

13 दिसंबर को होगी परीक्षा

एनटीए के अनुसार, कक्षा 9 के लिए आरएमएस सीईटी 2026 परीक्षा 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षण और साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। मेडिकल परीक्षण और साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अंतिम चयन किया जाएगा।

विज्ञापन

कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान का संशोधित पाठ्यक्रम

संशोधित पाठ्यक्रम में एनसीईआरटी की पुस्तक Exploring Society: India and Beyond के भाग 1 और भाग 2 से संबंधित अध्याय शामिल हैं। विषयवार विवरण इस प्रकार है:

विज्ञापन
विज्ञापन


भाग 1: Exploring Society – India and Beyond

क्रम इकाई का नाम शामिल अध्याय
A भारत और विश्व: भूमि एवं जनजीवन प्राकृतिक संसाधन और उनका उपयोग
B अतीत का ताना-बाना भारत के राजनीतिक मानचित्र का पुनर्गठन
मराठों का उदय
भारत में औपनिवेशिक काल
C शासन और लोकतंत्र सार्वभौमिक मताधिकार और भारत की निर्वाचन प्रणाली
संसदीय व्यवस्था: विधायिका और कार्यपालिका
D हमारे आसपास का आर्थिक जीवन उत्पादन के कारक


भाग 2: Exploring Society – India and Beyond

क्रम इकाई का नाम शामिल अध्याय
A भारत और विश्व: भूमि एवं जनजीवन विश्व भूगोल: कुछ झलकियां
B अतीत का ताना-बाना स्वतंत्रता की ओर भारत का लंबा सफर
C हमारी सांस्कृतिक विरासत और ज्ञान परंपराएं भारतीय वास्तुकला की यात्रा
D शासन और लोकतंत्र हमारे समाज में न्यायपालिका की भूमिका
नागरिकता: अधिकार और कर्तव्य
E हमारे आसपास का आर्थिक जीवन जनसंख्या की गतिशीलता
भारत का शहरी परिदृश्य
सांस्कृतिक धाराएं: 13वीं से 17वीं शताब्दी



नोटिस देखे:

किन स्कूलों में मिलेगा प्रवेश?

राष्ट्रीय सैन्य स्कूल सामान्य प्रवेश परीक्षा (RMS CET 2026) का आयोजन शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए किया जा रहा है। देश में कुल पांच राष्ट्रीय सैन्य स्कूल हैं:

  • चैल, हिमाचल प्रदेश
  • अजमेर, राजस्थान
  • धौलपुर, राजस्थान
  • बेलगाम, कर्नाटक
  • बेंगलुरु, कर्नाटक

विद्यार्थी कैसे करें तैयारी?

कक्षा 9 के उम्मीदवारों को सामाजिक विज्ञान के संशोधित पाठ्यक्रम के अनुसार सभी निर्धारित अध्यायों की तैयारी करनी चाहिए। अन्य विषयों के पाठ्यक्रम में बदलाव नहीं हुआ है, इसलिए उनकी तैयारी पहले से निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर जारी रखी जा सकती है। परीक्षा से पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध संशोधित पाठ्यक्रम की पीडीएफ अवश्य देख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed