फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RGS Scholarship to students know the application process

RGS Scholarship : मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति पाने का मौका, विदेश में पढ़ने का खर्चा भी सरकार का होगा, जानिए आवेदन प्रक्रिया

Wed, 27 Oct 2021 05:07 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 27 Oct 2021 05:07 PM IST
सार

Rajiv Gandhi Scholarship: आरजीएस योजना के तहत ऑक्सफोर्ड, हार्वर्ड एवं स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय जैसी दुनिया की नामचीन 50 संस्थानों से स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी एवं पोस्ट डॉक्टोरल स्तर पर अध्ययन के लिए 200 मेधावी विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। विद्यार्थियों के यात्रा किराया, ट्यूशन फीस सहित संपूर्ण खर्च भी राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।  
 

विज्ञापन
RGS Scholarship to students know the application process
scholarship - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेधावी विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित विदेशी संस्थानों में उच्च अध्ययन की सुविधा मुहैया कराने के लिए राजस्थान सरकार की ओर से प्रदेश में आरजीएस योजना यानी ‘राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस’ स्कीम शुरू की गई है। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी 05 नवंबर, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। राजस्थान के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के माध्यम से दी जाने वाली इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की प्रक्रिया 22 अक्तूबर से प्रारंभ हो चुकी है। इसके लिए 05 नवंबर रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के लिए विद्यार्थी के पास राजस्थान सरकार द्वारा प्रदत्त जनाधार या भामाशाह कार्ड का होना जरूरी है। 

विज्ञापन


भाटी ने बताया कि आरजीएस योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध 50 विश्वविद्यालयों में सत्र 2021-22 में अध्ययन के लिए प्रवेश पत्र प्राप्त करने वाले राजस्थान के मूल निवासी विद्यार्थी इसके लिए पात्र होंगे। आवेदन विभाग की वेबसाइट http://hte.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध ‘राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस’ के तहत अपनी एसएसओ आईडी से लॉग इन कर किया जा सकता है। छात्रवृत्ति से संबंधित सूचना, अन्य बिंदु व नियम विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त इस संबंध में समय-समय पर जारी सूचनाओं का अवलोकन भी इस साइट पर कर सकते हैं। आवेदन संबंधित किसी भी प्रकार के मार्ग-निर्देशन, सूचना एवं स्पष्टीकरण के लिए  jdacad1960@gmail.com पर पूछताछ कर सकते हैं।
विज्ञापन


ऑक्सफोर्ड, हार्वर्ड एवं स्टेनफोर्ड भी दायरे में

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर गत 20 अगस्त को इस योजना की घोषणा की थी। विभाग ने तत्परता से विस्तृत नियम बनाकर यह योजना इसी सत्र से लागू कर दी। इसके तहत ऑक्सफोर्ड, हार्वर्ड एवं स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय जैसी दुनिया की नामचीन 50 संस्थानों से स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी एवं पोस्ट डॉक्टोरल स्तर पर अध्ययन के लिए 200 मेधावी विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। विद्यार्थियों के यात्रा किराया, ट्यूशन फीस सहित संपूर्ण खर्च भी राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।  

30 फीसदी अवार्ड छात्राओं के लिए चिह्वित 

भाटी ने बताया कि स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों के लिए केवल मानवीकी से संबंधित विषयों के अध्ययन के लिए ही छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। हर साल 200 मेधावी विद्यार्थियों में से 30 फीसदी अवार्ड छात्राओं के लिए चिह्वित रखते हुए 60 छात्राओं को अध्ययन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से पूर्व आवेदकों का संबंधित विदेशी संस्थानों में प्रवेश होना जरूरी है। इस योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष 8 लाख से कम पारिवारिक आय वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। 

इन विषयों में मिलेगी स्कॉलरशिप

विज्ञापन

कॉलेज आयुक्त संदेश नायक ने योजना के अन्तर्गत आने वाले विषयों और उनसे संबंधित अवार्ड की जानकारी देते हुए बताया कि ह्यूमैनिटीज, सोशल साइंस, एग्रीकल्चर एंड फॉरेस्ट साइंस, नेचर एंड एनवायरमेंटल साइंस एवं लॉ के लिए 150, मैनेजमेंट एंड बिजनस एडमिनिस्ट्रेशन एवं इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस के लिए 25 और प्योर साइंस एवं पब्लिक हेल्थ विषयों के लिए 25 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। इन विषयों में स्थान रिक्त रहने की दशा में इंजीनियरिंग एंड रिलेटेड साइंस, मेडिसिन तथा एप्लाइड साइंस में अधिकतम 15 उम्मीदवारों को छात्रवृत्ति दी जा सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed