फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021: कोरोना की वजह से रद्द हो सकती है 12वीं की बोर्ड परीक्षा

Fri, 14 May 2021 11:13 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 14 May 2021 11:13 AM IST
विज्ञापन
Report says CBSE 12th Board Exams 2021 likely to be cancelled
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा लेटेस्ट न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala Graphics

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिक्षा मंत्रालय कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर रहा है और बोर्ड परीक्षा को रद्द करने पर विचार कर रहा है। बताया जा रहा है कि सीबीएसई द्वारा अगले दो सप्ताह के भीतर बोर्ड परीक्षा रद्द करने की घोषणा की जा सकती है। इसे लेकर समीक्षा की जा रही है। शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में कहा कि बारहवीं कक्षा की परीक्षा के रद्द होने की संभावना है। उनका कहना है कि कोरोना की वजह से पैदा हुई वर्तमान स्थिति को देखते हुए परीक्षा को पूरी तरह से रद्द करने की संभावना है। सीबीएसई स्थिति की समीक्षा करेगा और संभवत: बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए एक वैकल्पिक मूल्यांकन योजना तैयार की जाएगी।

Report says CBSE 12th Board Exams 2021 likely to be cancelled
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

बोर्ड के ही एक दूसरे वरिष्ठ अधिकारी ने भी इस पर सहमति जताई है कि कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई वर्तमान स्थिति बेहद खराब है और ऐसे में बोर्ड परीक्षा का आयोजन कराना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि हालांकि इस पर अंतिम निर्णय जून में समीक्षा के बाद ही लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति ऐसी नहीं है कि किसी भी वक्त परीक्षा का आयोजन हो सके। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से सीबीएसई बोर्ड ने दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया है। अब दसवीं कक्षा के छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास किया जाएगा। बोर्ड की तरफ से 20 जून तक दसवीं कक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। हालांकि बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द करने को लेकर अभी तक बोर्ड की तरफ से कोई निर्णय जारी नहीं किया गया है।

Report says CBSE 12th Board Exams 2021 likely to be cancelled
CBSE - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

बता दें कि सीबीएसई बोर्ड के साथ ही आईसीएसई बोर्ड ने भी दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया है। हालांकि, अभी बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा पर कोई फैसला नहीं लिया है। वहीं, कई राज्य बोर्डों ने भी कोरोना वायरस के कारण संक्रमण दर बढ़ने के चलते दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास करने की घोषणा कर दी है। कई एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुए हालात ऐसे नहीं है कि बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन कराया जा सकें। ऐसे में बोर्ड को बारहवीं की परीक्षा के लिए प्लान बी तैयार रखना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed