फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Reliance Foundation Scholarship will be given to 5000 undergraduate students Of 27 states

Reliance Foundation Scholarship: पांच हजार स्नातक छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप, 27 राज्यों से हुआ चयन

Mon, 22 May 2023 01:56 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 22 May 2023 01:56 PM IST
सार

मुंबई: रिलायंस फाउंडेशन 27 राज्यों के पांच हजार छात्रों को स्कॉलरशिप देगी। स्नातक प्रथम वर्ष के इन विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान करीब 2 लाख रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Reliance Foundation Scholarship will be given to 5000 undergraduate students Of 27 states
Reliance Foundation Scholarship - फोटो : social media

विस्तार

Reliance Foundation Scholarship: रिलायंस फाउंडेशन 27 राज्यों के पांच हजार छात्रों को स्कॉलरशिप देगी। स्नातक प्रथम वर्ष के इन विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान करीब 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। रिलायंस फाउंडेशन ने दिसंबर 2022 में घोषणा की थी कि वे अगले 10 वर्षों के दौरान 50 हजार छात्रवृत्तियां देंगे। छात्रवृत्ति के साथ चयनित विद्यार्थियों को पूर्व छात्रों के नेटवर्क से भी जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन

रिलायंस फाउंडेशन के सीईओ, जगन्नाथ कुमार ने कहा “हमें उम्मीद है कि रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप, युवाओं के सपनों को नए पंख देगी। भारत के विभिन्न भौगोलिक इलाकों में विभिन्न विषय पढ़ने वाले विद्यार्थियों में से स्कॉलरशिप के लिए चयन किया गया है। लड़कियों और लड़कों को समान प्रतिनिधित्व दिया गया है। हम चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हैं और हमें विश्वास है कि वे अपने सपनों को साकार करने के साथ साथ भारत की प्रगति में भी योगदान करेंगे।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रिलायंस फाउंडेशन अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप, छात्र की योग्यता और आर्थिक स्थिति के आधार पर दी जाती है। इस वर्ष के लिए चयनित विद्यार्थी इंजीनियरिंग/ टेक्नोलॉजी, विज्ञान, चिकित्सा, वाणिज्य, कला, व्यवसाय/ प्रबंधन, कंप्यूटर, कानून, वास्तुकला जैसे क्षेत्रों से हैं। 2022-23 सत्र के लिए 5,000 विद्यार्थियों को 4,984 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाले लगभग 40,000 आवेदकों में से चुना गया है। 

विज्ञापन

रिलायंस फाउंडेशन स्नातक स्कॉलरशिप के लिए सफल छात्रों में से 51% लड़कियां हैं। 99 विकलांग छात्रों को भी छात्रवृत्ति मिली है। चयन कठोर मानदंडों के आधार पर किया गया है, इनमें ‘योग्यता परीक्षा’, 12वीं के अंक व अन्य मानदंड शामिल हैं। चयनित विद्यार्थियों को उनके चयन के बारे में सीधी जानकारी दे दी जाएगी। आवेदक परिणामों को www.reliancefoundation.org पर भी देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed