{"_id":"5efdad348c52a9116e6718e2","slug":"registration-date-for-foundation-course-extends-by-institute-of-chartered-accountants-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICAI ने बढ़ाई फाउंडेशन कोर्स के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि, जानें अब कब तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ICAI ने बढ़ाई फाउंडेशन कोर्स के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि, जानें अब कब तक कर सकते हैं आवेदन
Thu, 02 Jul 2020 03:29 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Thu, 02 Jul 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
icai
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI- The Institute of Chartered Accountants of India) ने देश में चल रहे कोरोना संकट के कारण CA फाउंडेशन कोर्स के लिए पंजीकरण की तिथि को 30 जून से 31 अगस्त तक के तिथि को बढ़ा दिया है। आईसीएआई ने इसके लिए बुधवार को एक अधिसूचना भी जारी की थी। अधिसूचना में कहा था कि आईसीएआई की परिषद ने कोरोना संकट के कारण पाठ्यक्रम में पंजीकरण के लिए पात्रता मानदंड में ढील दी है और फाउंडेशन पाठ्यक्रम में पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। ये तिथि 30 जून से 31 अगस्त तक बढ़ाई गई है। यानी अब उम्मीदवारों के पास एक और मौका है। आईसीएआई ने आगे कहा कि उम्मीदवार आधार पाठ्यक्रम में अनंतिम रूप से पंजीकरण कर सकते हैं
विज्ञापन
आईसीएआई ने कहा कि अभ्यर्थी सीनियर सेकेंडरी (10 + 2) परीक्षा पास करने के बाद नवंबर में होने वाली फाउंडेशन परीक्षा में बैठ सकते हैं। इस बीच, ICAI ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया , कि 29 जुलाई से 16 अगस्त के बीच होने वाली CA परीक्षा आयोजित करने के आकलन करने के लिए अधिक समय की आवश्यकता होगी। उच्चतम न्यायालय ने इस बात को समझा और कहा कि वह इस मामले पर 10 जुलाई को सुनवाई करेगा ।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X