फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Registration begins at IIT Kharagpur Global Entrepreneurship Summit

आईआईटी खड़गपुर में ग्लोबल आंत्रप्रेन्योरशिप समिट, रजिस्ट्रेशन शुरू

Sat, 20 Feb 2021 05:58 PM IST
ललित फुलारा Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 20 Feb 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
Registration begins at IIT Kharagpur Global Entrepreneurship Summit
IIT Kharagpur, Global Entrepreneurship Summit - फोटो : स्क्रीन शॉर्ट

आईआईटी खड़गपुर का आंत्रप्रेन्योरशिप सेल 25 फरवरी से 28 फरवरी 2021 तक ग्लोबल आंत्रप्रेन्योरशिप समिट (जीईएस) का आयोजन करने जा रहा है। यह समिट शिक्षाविदों, वेंचर कैपिटलिस्ट्स, एंजेल इन्वेस्टर्स, न्यू एज एंटरप्रेन्योर्स, कॉलेज स्टूडेंट्स और स्टार्टअप्स के लिए अपने प्रयासों एवं अनुभवों को साझा करने का उपयुक्त मंच है।

विज्ञापन


जीईएस के 15वें संस्करण में, आंत्रप्रेन्योरशिप सेल आंत्रप्रेन्योर्स का सत्कार करता है जिन्होंने अपने कठिन परिश्रम और दक्षता के बल पर मुश्किल से मुश्किल चुनौतियों का सामना किया और इस देश और पूरी दुनिया को बेहतर जगह बनाया।
विज्ञापन


जीईएस की विशेषता हमेशा से उसके वक्ताओं की गुणवत्ता रही है। गूगल के सीईओ- सुंदर पिचाई, स्विगी के सह संस्थापक- राहुल जैमिनी, बार्कलेज बैंक इंडिया के सीईओ राम गोपाल, फ्लिपकार्ट के सीटीओ रवि गरिकीपति, यूट्यूब के सीपीओ नील मोहन और एचसीएल के संस्थापक अर्जुन मल्होत्रा जैसे दिग्गजों ने इस शिखर सम्मेलन के पिछले संस्करणों की शोभा बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीईएस के इस संस्करण में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, डीआरडीओ के भूतपूर्व महानिदेशक वीके सारस्वत, भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार सुब्रमण्यम कृष्णमूर्ति, गूगल के एमडी किरण मनी, प्रसिद्ध लेखक एवं मोटिवेशनल स्पीकर  शिव खेड़ा, एनाकोंडा के सीटीओ केविन गोल्डस्मिथ, मोबाइल मंकी के सीईओ लैरी किम जैसे गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।


ई-सेल आईआईटी खड़गपुर के प्रतिष्ठित इवेंट- जीईएस मैं प्रतिभागी अनेक वर्कशॉप, पैनल डिस्कशन, प्रतियोगिता, एवं ई-टॉक मैं हिस्सा ले सकते हैं और ख्याति प्राप्त वक्ताओं के अनुभवों से प्रेरित होकर एक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण मैं योगदान करने को प्रेरित हो सकते हैं।

समिट में हिस्सा लेने के लिए: reg-ges.ecell-iitkgp.org/register/ पर रजिस्ट्रेशन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed