फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   REET Paper Leak gehlot government dismmissed rbse chairman dp jaroli, chances of arrested soon

REET Paper Leak: पेपर लीक मामले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष जारौली बर्खास्त, गिरफ्तारी के आसार

Sat, 29 Jan 2022 02:19 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 29 Jan 2022 02:19 PM IST
सार

REET Paper Leak: शुक्रवार को राजस्थान सरकार ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारौली को बर्खास्त करने का फैसला किया है। बर्खास्तगी के बाद अब उनपर गिरफ्तारी की भी तलवार लटक रही है।

विज्ञापन
REET Paper Leak gehlot government dismmissed rbse chairman dp jaroli, chances of arrested soon
डीपी जारौली - फोटो : Social Media

विस्तार

REET Paper Leak: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) पेपर लीक मामले हर दिन खुलासे हो रहे हैं। इस मामले की जांच एसओजी कर रही है और माना जा रहा है कि इसमे कई बड़े अधिकारियों पर गिरफ्तारी की गाज गिर सकती है। रीट परीक्षा के बाद से ही इसमे बड़े स्तर पर  धांधली के आरोप लगाए जा रहे हैं। राज्य की विपक्षी दल भाजपा भी इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रही है।

विज्ञापन

REET Paper Leak: देर रात कार्रवाई
शुक्रवार को राजस्थान सरकार ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारौली को बर्खास्त करने का फैसला किया है। बर्खास्तगी के बाद अब उनपर गिरफ्तारी की भी तलवार लटक रही है। कुछ दिन पहले ही एसओजी की टीम ने जारौली से पूछताछ भी की थी। अब किसी भी वक्त उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

REET Paper Leak: रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कमेटी का गठन
शुक्रवार को हुई बैठक में सरकार ने फैसला किया है कि जो भी कर्मचारी पेपर लीक में शामिल होगा, उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाएगा। बैठक में सरकार ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक कमेटी भी गठित करने का लिया निर्णय है। यह कमेटी मामले की जांच करने के साथ भविष्य में होने वाली परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने का काम करेगी। 
विज्ञापन

REET Paper Leak: सचिव अरविंद कुमार भी निलंबित
रीट पेपर लीक मामले पर कार्रवाई की आंच कई बड़े अधिकारियों पर गिर रही है। आज सुबह ही शिक्षा विभाग के सचिव अरविंद कुमार सेंगवा को भी निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में अभी कई और बड़े नाम सामने आने का अंदेशा जताया जा रहा है। 

REET Paper Leak:  सितंबर, 2021 में हुई थी परीक्षा
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2021 का आयोजन सितंबर, 2021 में हुआ था। इसके माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को राज्य भर के स्कूलों में कुल 31 हजार रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जानी है। रीट परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र वॉट्सएप पर लीक हो गया था। मामले की जांच में पता चला था कि पेपर जयपुर के स्ट्रांग रूम से लीक किया गया था। मामले के मास्टरमाइंड भजनलाल को गुजरात से गिरफ्तार किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed