Delhi Blast: दिल्ली धमाके से सुर्खियों में आई अल-फलाह यूनिवर्सिटी को NAAC का नोटिस, मान्यता को लेकर ये आरोप
Red Fort Blast: राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद ने फरीदाबाद स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय को उसकी वेबसाइट पर गलत मान्यता दिखाने के लिए नोटिस जारी किया है। परिषद का आरोप है कि यह सूचना छात्रों और अभिभावकों को गुमराह कर रही है।
विस्तार
Red Fort Blast: राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) ने अल-फलाह विश्वविद्यालय को अपनी वेबसाइट पर गलत मान्यता प्रदर्शित करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह विश्वविद्यालय दिल्ली विस्फोट जांच के सिलसिले में जांच के घेरे में है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
इन कॉलेजों पर गलत मान्यता दिखाने का आरोप
NAAC ने अल-फलाह विश्वविद्यालय को नोटिस जारी करते हुए कहा कि उसने पाया है कि विश्वविद्यालय न तो NAAC से मान्यता प्राप्त है और न ही मान्यता के लिए आवेदन किया है, फिर भी उसने अपनी वेबसाइट पर यह दर्शाया है कि वह तीन कॉलेज चला रहा है:
- अल-फलाह स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (1997 से, NAAC A ग्रेड प्राप्त)
- ब्राउन हिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (2008 से)
- अल-फलाह स्कूल ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (2006 से, NAAC A ग्रेड प्राप्त)
Delhi terror blast case | National Assessment and Accreditation Council (NAAC) issued a show-cause notice to Al-Falah University in Faridabad for displaying false accreditation on its website.
विज्ञापन विज्ञापन
The notice reads, "... It is brought to the notice of NAAC that the Al-Falah… pic.twitter.com/Wze75uqUmM — ANI (@ANI) November 13, 2025
छात्रों और अभिभावकों को गुमराह करने का आरोप
कारण बताओ नोटिस में लिखा है, "यह बिल्कुल गलत है और जनता, खासकर अभिभावकों, छात्रों और हितधारकों को गुमराह कर रहा है।"नैक ने विश्वविद्यालय से स्पष्टीकरण मांगा है और इसे निर्देश दिया है कि वह अपनी वेबसाइट और किसी भी सार्वजनिक या वितरित दस्तावेज से NAAC से जुड़ी सभी मान्यता संबंधी जानकारी हटा दें।
वहीं, सोमवार को दिल्ली में लाल किले के पास एक कार बम विस्फोट हुआ, जिसमें 13 लोग मारे गए और कई घायल हुए। यह हमला “सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल” के भंडाफोड़ के कुछ ही घंटों बाद हुआ। गिरफ्तार लोगों में अल-फलाह विश्वविद्यालय से जुड़े तीन डॉक्टर भी शामिल हैं।
कमेंट
कमेंट X