राजस्थान बोर्ड : राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला,10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कीं
राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला : 10वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कीं। कोरोना को देखते हुए सीएम गहलोत ने लिया फैसला, कक्षा 8, 9, 11वीं के विद्यार्थी अगली कक्षा में होंगे प्रमोट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भी पढ़ें : सीबीएसई बोर्ड : प्रधानमंत्री की बैठक में बड़ा फैसला, 12वीं की परीक्षा स्थगित तो 10वीं की रद्द
गौरतलब है कि इससे पहले केंद्र सरकार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा रद्द करने और 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का निर्णय किया था। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश : 10वीं 12वीं की बोर्ड और कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं टालने की घोषणा
जयपुर में बैठक के बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित की जाने वाली 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इसी के साथ राज्य सरकार ने 8वीं बोर्ड के छात्र-छात्राओं को नवीं, कक्षा 9 के छात्र-छात्राओं को दसवीं तथा 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को बारहवीं कक्षा में प्रमोट करने का भी फैसला किया है।
इसी के साथ राज्य सरकार ने 8वीं बोर्ड के छात्र-छात्राओं को नवीं, कक्षा 9 के छात्र-छात्राओं को दसवीं तथा 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को बारहवीं कक्षा में प्रमोट करने का भी फैसला किया है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) April 14, 2021
परीक्षाओं को टालने की घोषणा के पहले बुधवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक की। बैठक में चिकित्सा विशेषज्ञों ने देश-प्रदेश में तेजी से बढ़ रही संक्रमित रोगियों की संख्या, पॉजिटिविटी रेट और मृत्युदर को देखते हुए कईं महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने इससे पहले राजनीतिक दलों, धर्मगुरुओं एवं सामाजिक संस्थाओं के साथ भी संवाद किया।
बैठक में उन्होंने चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर गृह विभाग को जरूरी गाइडलाइन तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री गहलोत ने लोगों से अपील की कि कोरोना की दूसरी लहर की भयावहता को समझते हुए लोग वैसा ही व्यवहार करें, जैसा उन्होंने पहली बार लगाए गए लॉकडाउन के समय किया था।
कमेंट
कमेंट X