{"_id":"6833e96877bef778d6004ca1","slug":"rbse-rajasthan-board-8th-result-2025-today-at-5pm-direct-link-and-notice-here-2025-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RBSE 8th Result 2025: राजस्थान बोर्ड आज शाम जारी करेगा 8वीं का रिजल्ट; इतने बजे से कर सकेंगे चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
RBSE 8th Result 2025: राजस्थान बोर्ड आज शाम जारी करेगा 8वीं का रिजल्ट; इतने बजे से कर सकेंगे चेक
Mon, 26 May 2025 09:42 AM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Mon, 26 May 2025 09:42 AM IST
सार
Rajasthan Board 8th Result 2025: कक्षा 10वीं के नतीजों के इंतजार के बीच राजस्थान बोर्ड ने बड़ी घोषणा की है। बोर्ड आज शाम 5 बजे 8वीं के नतीजे जारी करेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
विस्तार
RBSE Rajasthan Board 8th Result 2025: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 8वीं के नतीजे जारी करने की तारीख का एलान कर दिया है। ताजा जानकारी के अनुसार, बोर्ड आज 26 मई 2025 को शाम 5 बजे 8वीं की परीक्षा के नतीजों का एलान करेगा। घोषणा होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
विज्ञापन
पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय, बीकानेर की ओर से प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में बोर्ड पैटर्न पर आधारित कक्षा 8वीं की परीक्षा कराई गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परीक्षा में शिक्षा विभाग से जुड़े सरकारी और प्राइवेट स्कूल के 13 लाख स्टूडेंट्स बैठे।
विज्ञापन
राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 20 मार्च से 29 मार्च 2025 तक आयोजित की थीं। मूल्यांकन कार्य 25 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया था। बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी करने के साथ टॉपर्स की लिस्ट, पास स्टूडेंट्स की लिस्ट व जिलेवार पास पर्सेंटेज भी जारी करेगा।
विज्ञापन
राजस्थान बोर्ड :- 8वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा l @Rajasthanboard #Class8thResult ll #Rajasthanboard
— Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@Rajasthanboard) May 26, 2025
Trending Videos
Rajasthan Board 8th Result 2025: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी
- रोल नंबर (Roll Number)
- पिता का नाम (Fathers Name)
- माता का नाम (Mothers Name)
- विषय का नाम (Subject Name)
- सैद्धांतिक परीक्षा प्राप्तांक (Marks In Theory)
- प्रैक्टिकल में प्राप्तांक (Marks In Practical)
- कुल प्राप्तांक (Total Marks In Subject)
- कुल अंक (Total Marks)
- रिजल्ट का स्टेटस (Result Status)
पिछले वर्ष के नतीजे
कक्षा 8वीं में 12.5 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 95.72% ने सफलता प्राप्त की थी। इस बार भी परीक्षा के पैटर्न और छात्रों की प्रतिक्रिया को देखते हुए, उच्च पास प्रतिशत की उम्मीद की जा रही है।
RBSE 8th Result 2025: ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 8वीं का परिणाम
- सबसे पहले rajshaladarpan.nic.in. पर जाएं।
- Rajasthan 8th Board Result के लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पेज खुलने पर अपना कक्षा सेलेक्ट करें। अपना रोल नंबर डालें। सब्मिट करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
कमेंट
कमेंट X