फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025 Today at 4:30PM, Three things to do before announcement

RBSE 10th Result: राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम से पहले कर लें ये तीन तैयारियां; शाम चार बजे के बाद होगा घोषित

Wed, 28 May 2025 01:31 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 28 May 2025 01:31 PM IST
सार

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025: राजस्थान बोर्ड आज कक्षा 10वीं की परीक्षा के नतीजे घोषित करने वाला है। बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि परिणाम जारी करने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज शाम 4 बजे के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025 Today at 4:30PM, Three things to do before announcement
RBSE 10th Result 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Rajasthan Board 10th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज बुधवार 28 मई को शाम 4 बजे के बाद घोषित किया जाएगा। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा कोटा कलेक्टर कार्यालय स्थित DOIT कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय से जुड़कर नतीजों की घोषणा की जाएगी। करीब 11 लाख छात्रों का इंतजार थोड़ी ही देर बाद समाप्त होने वाला है। हालांकि, परिणाम देखने में कोई असुविधा न हो इसके लिए आपको पहले कुछ तैयारी भी कर लेनी चाहिए।

विज्ञापन


राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों को रिजल्ट जारी होने से पहले यहां बताई तीन तैयारियां कर लेनी चाहिए। इससे आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट मिलती रहेगी, साथ ही आप बिना किसी असुविधा के अपना रिजल्ट भी देख पाएंगे।

विज्ञापन

1. क्रेडेंशियल्स के बिना चेक नहीं कर सकेंगे रिजल्ट

घोषित होने के बाद अपना रिजल्ट देखने के लिए आपके पास आवश्यक क्रेडेंशियल की जानकारी होना आवश्यक है। इनके बिना छात्र अपना रिजल्ट नहीं देख पाएंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल्स में रोल नंबर, रोल कोड, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम आदि विवरण शामिल होते हैं। ये सभी विवरण आपको अपने एडमिट कार्ड पर मिल जाएंगे। इसलिए अपने एडमिट कार्ड को खोजकर अपने पास रखें।

विज्ञापन

2. पंजीकरण करें

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों का सलाह दी जाती है कि वे बिना किसी असुविधा के अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं तो अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। आपकों अपना रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर ही मिल जाएगा। साथ ही यहां आपको अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी मिल जाएगी। अक्सर ऐसे मौकों पर तकनीकी चुनौतियों के कारण वेबसाइट स्लो हो जाती है, ऐसे में आप बिना किसी असुविधा के अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें...

विज्ञापन

3. मिलती रहेगी लाइव अपडेट्स

घोषित होने के बाद अक्सर हेवी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो जाती है। जिससे परिणाम देखने में मुश्किल होती है। ऐसे में परिणाम से जुड़ी हर ताजा जानकारी पाने के लिए इस लाइव ब्लॉग का लिंक स्टोर कर लें और इसे समय-समय पर चेक करते रहें। यहां आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा जानकारी मिलती रहेगी। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स

करीब 11 लाख छात्रों को परिणाम का इंतजार

इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 10 लाख 96 हजार 85 छात्रों ने आवेदन किया था, जबकि प्रवेशिका परीक्षा में सात हजार 324 छात्र पंजीकृत थे। परीक्षाएं छह मार्च से चार अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं। 

 

RBSE 10th Passing Marks: पास होने के लिए इतने अंक जरूरी

बोर्ड के अनुसार हर विषय में पास होने के लिए कम से कम 33% अंक अनिवार्य हैं। इसके साथ ही, एग्रीगेट में भी न्यूनतम 33% अंक लाना जरूरी है, तभी विद्यार्थी को उत्तीर्ण माना जाएगा। एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों के पास कम्पार्टमेंट परीक्षा में बैठने का विकल्प होगा।


परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्रों के लिए, आरबीएस परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद रिचेकिंग (RBSE 10th Copy Re-Checking) की विंडो खुलेगी। अगर, आप अपने नंबर से संतुष्ट नहीं है तो आप प्रति विषय 300 रुपये के शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन जमा करके रिचेकिंग और रिवैल्यूशन का लाभ ले सकते हैं।
 

RBSE 10th Result 2025 Download Link: अमर उजाला पर सबसे पहले देख सकेंगे अपना रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट जारी होते ही छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं:

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध बोर्ड रिजल्ट्स वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • खुली हुई सूची में से राजस्थान बोर्ड (RBSE) का चयन करें।
  • कक्षा 10वीं के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी (जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि आदि) दर्ज करें और 'View Result' बटन पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • भविष्य में उपयोग के लिए अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड करना न भूलें।


राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed