{"_id":"62065bb6e911c701964d4039","slug":"rbse-board-exams-2022-rbse-postponed-class-10th-and-12th-board-exams-know-new-dates-here","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RBSE Board Exams 2022: राजस्थान बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं स्थगित, जानें नई तारीख","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
RBSE Board Exams 2022: राजस्थान बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं स्थगित, जानें नई तारीख
Fri, 11 Feb 2022 06:21 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 11 Feb 2022 06:21 PM IST
सार
RBSE Board Exams 2022: RBSE ने 10वीं और बारहवीं की परीक्षाओं को कोरोना संक्रमण की स्थिती देखते हुए स्थगित किया है। इस कदम से छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए अतिरिक्त मौका मिलेगा।
विज्ञापन
RBSE Board exams 2022
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RBSE Board Exams 2022: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (RBSE) ने कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा को स्थगित कर दिया है। अब यह परीक्षाएं 24 मार्च, 2022 से शुरू की जाएगी। हालांकि, अब तक परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। यह जल्द ही जारी किया जा सकता है। RBSE के प्रवक्ता राजेंद्र गुप्ता ने भी बताया कि बोर्ड परीक्षा, 2022 के शेड्यूल को जल्द ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
RBSE Board Exams 2022: 3 मार्च से शुरू होनी थी परीक्षा
RBSE की ओर से दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा 3 मार्च, 2022 को शुरू होने वाली थी। प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी को किया जाना था। हालांकि, इसे भी आगे बढ़ा दिया गया था। इसकी घोषणा राजस्थान के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने की थी। उन्होंने बताया था कि राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं को टालने का निर्णय लिया गया है।

RBSE Board Exams 2022: कोरोना के कारण स्थगित हुई परीक्षा
RBSE ने 10वीं और बारहवीं की परीक्षाओं को कोरोना संक्रमण की स्थिती देखते हुए स्थगित किया है। इस कदम से छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए अतिरिक्त मौका मिलेगा। इस साल आरबीएसई की ओर से आयोजित किए जा रहे दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में 20 लाख से अधिक छात्र हिस्सा लेंगे। इसके लिए 6,074 केंद्रों की व्यवस्था की गई है। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने अपने ट्वीट में बताया कि परीक्षा के दौरान 300 परीक्षा केंद्र, 60 उत्तर पुस्तिका संग्रह केंद्र और सभी संवेदनशील परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी से मॉनिटर किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर कम संख्या में परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे और यहां मास्क और सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की जाएगी।

RBSE Board Exams 2022: परीक्षा से जुड़ीं महत्वपूर्ण तारीखें
रेगुलर छात्रों के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं- 15 से 28 फरवरी, 2022
प्राइवेट छात्रों के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं- 21 से 28 फरवरी, 2022
रेगुलर छात्रों के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं- 15 से 28 फरवरी, 2022
प्राइवेट छात्रों के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं- 21 से 28 फरवरी, 2022
कमेंट
कमेंट X