RBSE Board Exam: साल में दो बार होगी राजस्थान बोर्ड परीक्षा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने की घोषणा
RBSE: राजस्थान के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने घोषणा की है कि अब राजस्थान बोर्ड के छात्र-छात्राओं को साल में दो बार परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RBSE: कोटा जिले के दौरे पर पहुंचे शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE), अजमेर अगले शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों को सत्र में दो बार बोर्ड परीक्षा देने का अवसर प्रदान करेगा।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह निर्णय राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के प्रावधानों के अनुसार लिया गया है। सभी विद्यार्थियों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा, जबकि जो विद्यार्थी उत्तीर्ण होंगे, उन्हें तीन विषयों तक में अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए दूसरी परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
इसके अलावा, पूरक (supplementary) घोषित विद्यार्थियों को भी अधिकतम तीन विषयों में द्वितीय अवसर परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी, जिनमें पूरक विषय भी शामिल होंगे।
फरवरी और मार्च में होगी मुख्य परीक्षा
राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी। पहली मुख्य परीक्षा फरवरी-मार्च में होगी, जबकि उसके परिणाम आने के बाद मई-जून में दूसरी परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसे ‘द्वितीय अवसर परीक्षा’ नाम दिया जा सकता है।
दोनों परीक्षाएं उसी सत्र के पूर्ण पाठ्यक्रम पर आधारित होंगी और उनकी अध्ययन योजना व परीक्षा योजना समान रहेगी। मुख्य परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थी को केवल चिकित्सा प्रमाण पत्र या जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर ही दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति मिलेगी।
द्वितीय अवसर परीक्षा का शुल्क मुख्य परीक्षा के समान रहेगा और इसमें ‘बेस्ट ऑफ टू अटेम्प्ट्स’ का सिद्धांत लागू होगा, यानी छात्र की दोनों परीक्षाओं में से जिसमें अधिक अंक होंगे, वही अंतिम परिणाम में मान्य किए जाएंगे।
कमेंट
कमेंट X