RBSE 12th Science Result 2023: राजस्थान बोर्ड 12वीं विज्ञान का रिजल्ट जारी, जानें कितना रहा पास प्रतिशत
RBSE 12th Result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं विज्ञान संकाय के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RBSE 12th Science Result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं विज्ञान संकाय के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार विज्ञान संकाय की परीक्षा में 95.65 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रशासक सीआर मीणा ने परिणाम जारी किया। इस मौके पर सचिव मेघना चौधरी सहित बोर्ड के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सीआर मीणा ने बताया कि विज्ञान का कुल परीक्षा परिणाम 95.65 प्रतिशत रहा है।
साइंस के रेग्यूलर छात्रों का रिजल्ट 97.19 प्रतिशत एवं प्राइवेट छात्रों का रिजल्ट 51.73 प्रतिशत रहा।वहीं साइंस में लड़कियों का पास प्रतिशत 97.39 तथा लड़कों का 94.72 प्रतिशत रहा है। इस बार साइंस में 2 लाख 8 हजार 766 छात्रों ने पहला स्थान, 50752 ने दूसरा और 387 छात्रों ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
RBSE 12 Result ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.indiaresults.com पर लॉग-ऑन करें।
-
आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 विज्ञान लिंक पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर एक नई लॉग-इन विंडो दिखाई देगी।
-
अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज कर विवरण जमा करें।
-
स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
स्कोरकार्ड विवरण जांचें और इसे डाउनलोड करें।
-
भविष्य के संदर्भों के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट कर लें।
कमेंट
कमेंट X