फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RBSE 10th 12th Result 2021: Rajasthan likely to announce board results this week check here latest update

राजस्थान: कब जारी होगा कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम? यहां पढ़ें क्या है लेटेस्ट अपडेट

Sun, 18 Jul 2021 10:15 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 18 Jul 2021 10:15 AM IST
सार

आरगीएसई 23 जुलाई या उससे पहले कक्षा दसवीं और बारहवीं का परिणाम जारी कर सकता है।

विज्ञापन
RBSE 10th 12th Result 2021: Rajasthan likely to announce board results this week check here latest update
परीक्षा रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) कक्षा दसवीं और बारहवीं का परिणाम अगले सप्ताह घोषित कर सकता है। राज्य शिक्षा विभाग ने मूल्यांकन मानदंड जारी करते हुए एक आधिकारिक नोटिस जारी किया था। नोटिस में कहा गया है कि आरबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा 45 दिनों में की जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड 23 जुलाई, 2021 तक रिजल्ट जारी कर सकता है। अभ्यर्थी आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
आरबीएसई 10वीं 12वीं परिणाम 2021 संभावित तिथि और समय
आरबीएसई 10वीं 12वीं का परिणाम 2021 23 जुलाई, 2021 को या उससे पहले
आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in

अंकों को अपलोड करने का काम पूरा

सूत्रों के मुताबिक, कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के अंक परिणाम पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। छात्रों के अंक पोर्टल पर अपलोड करने की आखिरी तारीख 10 जुलाई और 12वीं कक्षा के लिए 15 जुलाई 2021 निर्धारित की गई थी। चूंकि कुछ स्कूल अंक अपलोड करने के लिए तकनीकी समस्याओं का सामना कर रहे थे, इसलिए बोर्ड ने समय सीमा बढ़ाने का फैसला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

21 लाख विद्यार्थी कर रहे हैं परिणाम का इंतजार

गौरतलब है कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने देशभर के बोर्डों को कक्षा 12वीं का परिणाम 31 जुलाई, 2021 तक जारी करने का आदेश दिया था। एक बार आरबीएसई 10वीं 12वीं के परिणाम 2021 जारी हो जाएं, उसके बाद विद्यार्थी अपने रोल नंबर के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे। बता दें कि इस साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के लिए करीब 12 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि आरबीएसई 12वीं की परीक्षा के लिए करीब 9 लाख छात्रों ने परीक्षा फॉर्म भरा था।

विज्ञापन

आरबीएसई 10वीं 12वीं परिणाम 2021: मूल्यांकन मानदंड

कक्षा 10वीं के अंकों की गणना के लिए, कक्षा आठवीं के 45 फीसदी, कक्षा नौवीं की अंतिम परीक्षा के 25 फीसदी और कक्षा दसवीं के केवल 10 फीसदी अंकों को आधार बनाया जा रहा है। हालांकि, कक्षा 12वीं के परिणाम की गणना के लिए, आरबीएसई कक्षा 10वीं के साथ-साथ कक्षा 11वीं में प्राप्त अंकों को आधार बना रहा है। जिसमें कक्षा दसवीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम से 45 फीसदी और कक्षा ग्यारहवीं से 20 फीसदी अंक लिए जाएंगे। वहीं कक्षा बारहवीं के आंतरिक अंकों का 20 फीसदी लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed