फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RBI Grade B Result 2025 for Phase 1 out, direct link to check here rbi.org.in

RBI Grade B Result 2025: आरबीआई ग्रेड-बी चरण-2 की परीक्षा दिसंबर में, यहां से डाउनलोड करें पहले चरण का रिजल्ट

Wed, 12 Nov 2025 09:34 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 12 Nov 2025 09:34 AM IST
सार

RBI Grade B Result 2025 OUT: भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्रेड-बी भर्ती परीक्षा के चरण-I का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर फटाफट देख सकते हैं।

विज्ञापन
RBI Grade B Result 2025 for Phase 1 out, direct link to check here rbi.org.in
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

RBI Grade B Result 2025: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड ‘B’ (DR) - जनरल (Panel Year 2025) भर्ती परीक्षा के चरण 1 (Phase 1) का परिणाम जारी कर दिया है, वे उम्मीदवार जो 18 अक्तूबर 2025 को आयोजित आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा में शामिल हुए थे, अब अपना परिणाम आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर देख सकते हैं। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


चरण-1 परीक्षा 18 अक्तूबर 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

दिसंबर में होगी चरण-II की परीक्षा 

आरबीआई द्वारा ग्रेड 'B' (DR) - जनरल (Panel Year 2025) में अधिकारियों की भर्ती के लिए चरण-II (Phase-II) परीक्षा 6 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा केवल उन उम्मीदवारों के लिए होगी जिन्हें चरण-I परिणाम के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है। चरण-II परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, और उम्मीदवारों को पेपर-I, पेपर-II और पेपर-III — तीनों पेपर अनिवार्य रूप से देने होंगे।

दोनों पालियों के लिए एक ही प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

देखें परीक्षा तिथियां

  • ग्रेड 'बी' (DR) - जनरल की चरण-I ऑनलाइन परीक्षा: 18 अक्तूबर 2025
  • ग्रेड  'बी' (DR) - DEPR (पेपर 1 और 2) तथा DSIM (पेपर-1) की चरण-I ऑनलाइन परीक्षा: 19 अक्तूबर 2025
  • ग्रेड 'बी' (DR) - जनरल की चरण-II ऑनलाइन परीक्षा: 6 दिसंबर 2025
  • ग्रेड 'बी' (DR) - DEPR (पेपर-1 और 2) तथा DSIM (पेपर-2 और 3) की चरण-II ऑनलाइन/लिखित परीक्षा: 6 दिसंबर 2025

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

वे सभी उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल हुए हैं, नीचे दिए गए चरणों का पालन करके परिणाम देख सकते हैं:

  • सबसे पहले आप आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर उपलब्ध अवसर लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को फिर से परिणाम लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • फिर से एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को चरण 1 के लिए आरबीआई ग्रेड बी परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed