फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Rajya Sabha MP Vikramjit Singh Sahney launches fund for Punjabi students in UK

पहल : ब्रिटेन में पंजाबी छात्रों को मिलेगी विशेष सहायता, भारतीय उच्चायुक्त की अध्यक्षता में बनाया कोष

Tue, 06 Jun 2023 09:04 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 06 Jun 2023 09:04 PM IST
सार

Fund for Punjabi students in UK: यूनाइटेड किंगडम में ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा के लिए जाने वाले पंजाब के छात्रों को आर्थिक तौर पर सपोर्ट करने के लिए भारतीय सिख समुदाय के लोग आगे आए हैं।

विज्ञापन
Rajya Sabha MP Vikramjit Singh Sahney launches fund for Punjabi students in UK
लंदन में सिख ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी - फोटो : Social Media

विस्तार

Fund for Punjabi students in UK: यूनाइटेड किंगडम में ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा के लिए जाने वाले पंजाब के छात्रों को आर्थिक तौर पर सपोर्ट करने के लिए भारतीय सिख समुदाय के लोग आगे आए हैं। पंजाब से राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने भी ब्रिटेन में रहकर पढ़ाई करने वाले पंजाबी छात्रों के लिए बनाए गए विशेष फंड में शुरुआती तौर पर 1,00,000 ब्रिटिश पाउंड (GBP) का योगदान दिया है। 

विज्ञापन

साहनी को सोमवार को लंदन में सिख फोरम इंटरनेशनल द्वारा आयोजित एक समारोह में सिख ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फंड का समन्वय यूके में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी की अध्यक्षता में विश्व पंजाबी संगठन (डब्ल्यूपीओ) द्वारा किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

साहनी ने वर्ष 2023 के सिख ऑफ इ ईयर बनने के बाद अपने भाषण में कहा कि मैं ब्रिटेन में सिख फोरम और विश्व पंजाबी संगठन से अपील करता हूं कि हमारे पंजाब के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज में उच्च अध्ययन के लिए एक शिक्षा कोष स्थापित करें। इसके लिए मैं अपने योगदान के रूप में जीबीपी 1,00,000 के मामूली योगदान की घोषणा करता हूं। यह भारतीय उच्चायुक्त, सिख फोरम के रंजीत सिंह, डब्ल्यूपीओ के रंजीत बक्सी और अन्य प्रमुख लोगों की अध्यक्षता में हमारे छात्रों की मदद के लिए होगा।


 
विज्ञापन

सामाजिक सेवी और उद्यमी साहनी डब्ल्यूपीओ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने ब्रिटिश सरकार से अपील की विभिन्न स्थानों पर बिखरी हुईं पंजाब से जुड़ीं सभी ऐतिहासिक सिख कलाकृतियों को नए सिख संग्रहालय में एक साथ लाया जाए। इस कार्यक्रम में यूके में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी और लंदन के मेट्रोपॉलिटन पुलिस कमिश्नर सर मार्क रोवले ने भाग लिया।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed