फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Rajasthan RSOS 10th-12th Result 2019 available know more details

RSOS: राजस्थान ओपन स्कूल बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी, 10वीं-12वीं के छात्र ऐसे करें चेक

Tue, 07 Jan 2020 10:56 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Tue, 07 Jan 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan RSOS 10th-12th Result 2019 available know more details
board result 2019 - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान RSOS 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2019 : राजस्थान ओपन स्कूल बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं। अक्टूबर - नवंबर 2019 परीक्षा के परिणामों के लिए एक अधिसूचना भी जारी हुई है। बता दें कि RSOS 10वीं और 12वीं परिणाम सोमवार की शाम 6 बजे घोषित किए गए हैं। परीक्षा का परिणाम हर साल जनवरी माह में जारी किया जाता है। उम्मीदवार राजस्थान ओपन स्कूल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यानी rsosapp.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इससे अलग उम्मीवार आगे दिए लिंक के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन


RSOS अक्तूबर और नवंबर परीक्षा 2019 - तिथियां

  • राजस्थान ओपन स्कूल बोर्ड द्वारा घोषित आरएसओएस परिणाम केवल अक्टूबर और नवंबर के महीने में आयोजित माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा के लिए हैं। 
  • विज्ञापन
  • परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, आरएसओएस परीक्षा की शुरुआत 7 नवंबर 2019 से 29 नवंबर 2019 को 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए हुई जबकि कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए, परीक्षा तक 4 दिसंबर 2019 तक चली। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

शिक्षा मंत्री द्वारा घोषित परिणाम

  • सूत्रों के अनूसार RSOS 10वीं और 12वीं परिणाम राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा जयपुर कार्यालय में घोषित किए गए।
  • परिणामों की घोषणा के बाद, मंत्री ने मार्च - मई 2019 में आयोजित अंतिम वार्षिक परीक्षा के टॉपर्स को सम्मानित किया।
  • साथ ही उन्होंने एक संक्षिप्त पुरस्कार समारोह में टॉपरों को एकलव्य पुरस्कार और मीरा पुरस्कार भी प्रदान किया।

RSOS 10वीं और 12वीं रिजल्ट ऐसे देखें-

चरण 1 : सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानी rsosapp.rajasthan.gov.in पर जाएं।
चरण 2 : उसके बाद अक्टूबर / नवंबर 2019 परीक्षा परिणामों के लिए लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अपनी कक्षा के अनुसार लिंक का चयन करें।
चरण 4 : वेबसाइट पर पूछे गए अपने परीक्षा रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
चरण 5 : वेबसाइट पर विवरण सबमिट करें।
चरण 6 : आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
चरण 7 : पीडीएफ डाउनलोड करें।
चरण 8 : भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें।

10वीं कक्षा के छात्र अपने परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें...
12वीं कक्षा के छात्र अपने परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed