{"_id":"666ff69682555949fb04c0cf","slug":"rajasthan-ptet-answer-key-2024-out-now-submit-suggestions-by-june-19-direct-link-here-to-download-2024-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan PTET 2024: राजस्थान पीटेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Rajasthan PTET 2024: राजस्थान पीटेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
Mon, 17 Jun 2024 02:11 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Mon, 17 Jun 2024 02:11 PM IST
सार
Rajasthan PTET Answer Key 2024: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा ने राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन एंट्रेंस टेस्ट की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Answer Key, सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
Rajasthan PTET 2024 Answer Key: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा ने राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन एंट्रेंस टेस्ट (PTET 2024) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जो भी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट (ptetvmou2024.com.) पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
उम्मीदवार 19 जून तक सुझाव दे सकते हैं। प्रत्येक सुझाव के लिए 100 रुपये का शुल्क लागू है। परीक्षा 9 जून, 2024 को आयोजित की गई थी।
पीटीईटी परीक्षा 2 वर्षीय बी.एड और 4 वर्षीय बीए बी.एड/बीएससी बी.एड एकीकृत पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। 2 वर्षीय बी.एड पाठ्यक्रम के लिए उम्मीदवारों को स्नातक होना आवश्यक है और 4 वर्षीय बीए बी.एड/बीएससी बी.एड एकीकृत पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवार का कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
विज्ञापन
Trending Videos
दोनों कोर्स की उत्तर कुंजी जारी
राजस्थान पीटीईटी 2 वर्षीय कोर्स और चार वर्षीय बीए-बीएड एवं बीएससी-बीएड कोर्स दोनों की आंसर-की जारी कर दी है। पेपर कोड ए, बी, सी और डी चारो की आंसर की जारी हो गई है। परीक्षार्थी अपने पेपर कोड के अनुसार आंसर की का मिलान कर सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसे करें डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट ptetvmou2024.com पर जाएं।
- होमपेज पर, PTET 2024 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
- यदि कोई सुझाव हो तो प्रस्तुत करें।
कमेंट
कमेंट X