फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Rajasthan NEET UG Counselling Seat Allotment Result Candidates Rank wise Admission SMS Jaipur 1st Choice

NEET UG Counselling: राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-1 सीट आवंटन में एसएमएस पहली पसंद, जानें क्लोजिंग रैंक

Tue, 01 Nov 2022 07:40 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 01 Nov 2022 07:40 PM IST
सार

Rajasthan NEET UG Counselling : नीट यूजी-2022 स्टेट काउंसलिंग कमेटी ने राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय काउंसलिंग के प्रथम राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया है। गवर्नमेंट कॉलेज में सवाई मान सिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज जयपुर सभी कैंडिडेट की प्रथम च्वॉइस रहा तथा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, धौलपुर सबसे बाद की पसंद रही। इस वर्ष धौलपुर मेडिकल कॉलेज का प्रथम सत्र शुरू हो रहा है।

विज्ञापन
Rajasthan NEET UG Counselling Seat Allotment Result Candidates Rank wise Admission SMS Jaipur 1st Choice
Rajasthan NEET UG Counselling - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Rajasthan NEET UG Counselling Seat Allotment Result: नीट यूजी-2022 स्टेट काउंसलिंग कमेटी ने राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय काउंसलिंग के प्रथम राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया है। यह अलॉटमेंट सोमवार देर रात जारी किया गया था। मेडिकल करिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में सवाई मान सिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज जयपुर सभी कैंडिडेट की प्रथम च्वॉइस रहा तथा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, धौलपुर सबसे बाद की पसंद रही। इस वर्ष धौलपुर मेडिकल कॉलेज का प्रथम सत्र शुरू हो रहा है।

विज्ञापन

NEET Counselling: सामान्य और ओबीसी में इतनी रही क्लोजिंग रैंक

आवंटन के विस्तृत विश्लेषण के अनुसार, राजस्थान राज्य स्तरीय 85 फीसदी कोटे में सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीस कोर्स के लिए सामान्य श्रेणी में छात्रों की क्लोजिंग रैंक 10539, सामान्य श्रेणी में छात्राओं की क्लोजिंग रैंक 10526 रही है। जबकि ओबीसी श्रेणी में छात्रों की क्लोजिंग रैंक में 10683, ओबीसी श्रेणी में छात्राओं की क्लोजिंग रैंक 10701, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में छात्रों की क्लोजिंग रैंक 11418, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में छात्राओं की क्लोजिंग रैंक 11367 रही। वहीं, एमबीसी श्रेणी में छात्रों की क्लोजिंग रैंक 25999, जबकि एमबीसी श्रेणी में छात्राओं की क्लोजिंग रैंक 29611 रही। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET Counselling: अनुसूचित जाति और अजजा में ये रही क्लोजिंग रैंक

एससी कैटेगरी में छात्रों की क्लोजिंग रैंक 70110, एससी कैटेगरी में छात्राओं की क्लोजिंग रैंक 70093, एसटी गैर आदिवासी श्रेणी में छात्रों की क्लोजिंग रैंक 80335,  एसटी गैर आदिवासी श्रेणी में छात्राओं की क्लोजिंग रैंक 81994, एसटी आदिवासी क्षेत्र श्रेणी में छात्रों की क्लोजिंग रैंक 253974, एसटी आदिवासी क्षेत्र श्रेणी में छात्राओं के लिए क्लोजिंग रैंक 250362 रही है।

 

विज्ञापन

NEET Counselling: निजी मेडिकल कॉलेज में इस रैंक तक हुआ आवंटन

इसी प्रकार कॉमन काउंसलिंग में शामिल निजी मेडिकल कॉलेज की जनरल सीटों की एमबीबीस कोर्स में क्लोजिंग रैंक 1051263 तथा मैनेजमेंट कोटा सीट की एमबीबीस कोर्स क्लोजिंग रैंक 955000 रही। सरकारी मेडिकल कॉलेज की मैनेजमेंट कोटा सीटों की क्लोजिंग रैंक सामान्य श्रेणी में छात्रों की क्लोजिंग रैंक 33641, सामान्य श्रेणी में छात्राओं की क्लोजिंग रैंक 33086, ओबीसी श्रेणी में छात्रों की क्लोजिंग रैंक में 34507, ओबीसी सामान्य श्रेणी में छात्राओं की क्लोजिंग रैंक 34771, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में छात्रों की क्लोजिंग रैंक 35754, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में छात्राओं की क्लोजिंग रैंक 36292 रही है। 

 

NEET Counselling: निजी मेडिकल कॉलेज में एससी और एसटी को मिली यह रैंक

एससी श्रेणी में छात्रों की क्लोजिंग रैंक 190546, एससी श्रेणी में छात्राओं की क्लोजिंग रैंक 191447, एसटी गैर आदिवासी श्रेणी में छात्रों की क्लोजिंग रैंक 180269,  एसटी गैर आदिवासी श्रेणी में छात्राओं की क्लोजिंग रैंक 190274, एसटी आदिवासी क्षेत्र श्रेणी में छात्रों की क्लोजिंग रैंक 956499, जबकि एसटी आदिवासी क्षेत्र श्रेणी में छात्राओं की क्लोजिंग रैंक 737595 रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed