फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Rajasthan NEET PG counselling 2023 Round 2 schedule out at rajpgneet2023.com

Rajasthan NEET PG: काउंलिंग के दूसरे राउंड के लिए शेड्यूल हुआ जारी, इस दिन से कर पाएंगे पंजीकरण

Thu, 24 Aug 2023 03:19 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 24 Aug 2023 03:19 PM IST
सार

Rajasthan NEET PG: राजस्थान नीट पीजी 2023 काउंसलिंग के लिए दूसरे राउंड के शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। रजिस्ट्रेशन कराने और रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने के लिए 25 से 27 अगस्त तक का समय है। 
 

विज्ञापन
Rajasthan NEET PG counselling 2023 Round 2 schedule out at rajpgneet2023.com
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rajasthan NEET PG Counselling: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET PG) मेडिकल और डेंटल एडमिशन बोर्ड के अध्यक्ष कार्यालय ने राजस्थान नीट पीजी 2023 काउंसलिंग के लिए दूसरे राउंड के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। जो भी उम्मीदवार Rajasthan NEET PG काउंसलिंग के राउंड 2 में भाग लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - rajpgneet2023.com पर जाकर पूरा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

7 से  11 सितंबर के बीच करें ये काम

राजस्थान नीट पीजी काउंसलिंग के दो राउंड आयोजित किए जाएंगे और उसके बाद मॉप-अप राउंड होगा। राउंड 2 में सीट आवंटित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा और 7 से 11 सितंबर के बीच अपने राजस्थान पीजी मेडिकल और डेंटल एडमिशन की पुष्टि करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी होगी फीस

पीजी मेडिकल कार्यक्रमों के लिए कक्षाएं 5 सितंबर से शुरू हो जाएंगी। नए पंजीकरण करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 3,000 रुपये और राजस्थान के एससी, एसटी और एसटी-एसटीए श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,500 रुपये का नॉन-रिफंडेबल आवेदन शुल्क जमा करना होगा। राउंड 1 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए कैंसिलेशन की अंतिम तिथि 30 अगस्त शाम 5 बजे तक है।

विज्ञापन

इन जरूरी तारीखों का भी रखें ख्याल

रजिस्ट्रेशन कराने और रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने के लिए 25 से 27 अगस्त तक का समय है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए) कराने की तिथि 1 सितंबर सुबह 9 बजे है। इनसर्विस कोटा (उप कोटा) के लिए वरिष्ठ प्रदर्शनकारी उम्मीदवारों द्वारा सत्यापन, आवंटन और रिपोर्टिंग की तिथि भी 1 सितंबर, सुबह 9 बजे है। 30 अगस्त को प्रोविजनल मेरिट लिस्ट आएगी और 1 सितंबर को प्रोविजनल सीट मैट्रिक्स जारी किया जाएगा। दूसरे राउंड के लिए च्वॉइस फिलिंग 30 अगस्त से 2 सितंबस तक की जा सकेगी। राउंड 2 का रिजल्ट 6 सितंबर को आएगा। 7 से 11 सितंबर के बीच उम्मीदवारों को फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed