फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Rajasthan labourer’s son scores 99.2% in Class 12, wants to become a civil servant

राजस्थान: बारहवीं में 99 फीसदी से ज्यादा नंबर लाया मजदूर का बेटा, आईएएस बनने का है ख्वाब

Wed, 22 Jul 2020 04:31 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 22 Jul 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan labourer’s son scores 99.2% in Class 12, wants to become a civil servant
राजस्थान बोर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

प्रकाश फुलवारिया ने राजस्थान बोर्ड के कला परीक्षा में 99.20 फीसदी अंक हासिल कर सूबे में दूसरा स्थान हासिल किया है। बाड़मेर के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल लौहारवा के छात्र प्रकाश ने हिंदी और इतिहास में 100 में से 100 नंबर हासिल किए हैं। साधारण से परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रकाश के पिता मजदूर हैं और लकवा से ग्रसित होने की वजह से बिस्तर पर हैं। उनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, फिर भी प्रकाश ने मेहनत और संघर्ष के बदौलत सूबे में दूसरा स्थान हासिल कर परिवार का नाम रौशन किया।

विज्ञापन


आईएएस अधिकारी बनने का है ख्वाब
प्रकाश आईएएस अधिकारी बनना चाहते हैं। उनका कहना है, मैं उन लोगों की मदद के लिए आईएएस अधिकारी बनना चाहता हूं, जिन्हें मेरी तरह पढ़ाई करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। पिता चनणाराम कमठा के बीमार होने की वजह से प्रकाश के परिवार का भरण-पोषण काफी मुश्किल से होता है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कोरोना वायरस के दौर में विद्यार्थियों के तनाव को दूर करने के लिए सरकार ने उठाया ये कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकाश का कहना है कि उन्हें सभी पांचों विषयों में सौ में सौ नंबर आने की उम्मीद थी। उनके हिंदी साहित्य और अंग्रेजी में 99-99 और राजनीति विज्ञान में 98 नंबर आए हैं। उनका कहना है, मैंने कड़ी मेहनत की थी। मुझे सभी विषयों में पूरे में से पूरे नंबर लाने की उम्मीद थी। उनकी बड़ी बहन बारहवीं में 83 फीसदी नंबर लाई हैं।

इसे भी पढ़ें-Assam CEE 2020: परीक्षा तिथि में आया बदलाव, अब 20 सितंबर को होगा एग्जाम

'बिजली जाने से कई बार टॉर्च जलाकर पढ़ना पड़ा'
प्रकाश कहते हैं कि उनके गांव में बिजली कटौती बड़ी समस्या है। इसकी वजह से कई बार उनको और उनकी बहन को टॉर्च जलाकर बारहवीं की तैयारी करनी पड़ी। प्रकाश सीविल सेवा परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं और आईएएस अधिकारी बन गरीब बच्चों की मदद करना चाहते हैं। दसवीं में उन्होंने 97 फीसदी  नंबर हासिल किए थे। प्रदेश के शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने भी प्रकाश को बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed