फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Rajasthan BSTC Pre Deled Answer Key 2024 out at predeledraj2024.in, read more details

Rajasthan BSTC Pre Deled: राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, अभी यहां से करें डाउनलोड

Fri, 05 Jul 2024 06:48 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 05 Jul 2024 06:48 PM IST
सार

Rajasthan BSTC Pre Deled Answer Key 2024: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा ने आज राजस्थान प्री डी.एल.एड परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Rajasthan BSTC Pre Deled Answer Key 2024 out at predeledraj2024.in, read more details
Rajasthan BSTC Pre Deled Answer Key 2024 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

Rajasthan BSTC Pre Deled Answer Key 2024: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा ने आज 5 जुलाई, 2024 को राजस्थान प्री डी.एल.एड परीक्षा 2024 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदावार आधिकारिक वेबसाइट- predeledraj2024.in. के माध्यम से त्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।  

विज्ञापन


उत्तर कुंजी सेट- A, सेट- B, सेट- C और सेट- D के लिए उपलब्ध है। उम्मीदावार उत्तर कुंजी के माध्यम से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। 

परीक्षा 30 जून को ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा में विभिन्न विषयों से कुल 200 प्रश्न पूछे गए थे। एक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए गए। परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को 03 घंटे का समय मिला। प्रश्न सामान्य ज्ञान, मानसिक योग्यता, शिक्षण योग्यता, भाषा योग्यता (संस्कृत/हिंदी) और भाषा योग्यता (अंग्रेजी) से पूछे गए थे।

विज्ञापन

उत्तर कुंजी कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - predeledraj2024.in पर जाएं
  • उत्तर कुंजी लिंक 'उत्तर कुंजी सेट - ए' या 'उत्तर कुंजी सेट - बी' या 'उत्तर कुंजी सेट - सी' या 'उत्तर कुंजी सेट - डी' पर क्लिक करें।
  • आपके सामने आए सेट की उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड करें।
  • उत्तर जांचें और उत्तर कुंजी का प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed