BSTC Pre DEIEd: राजस्थान बीएसटीसी प्री-डीएलएड की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, इस बार मिलेंगे बोनस के छह अंक
BSTC Pre DEIEd Final Answer Key: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने राजस्थान बीएसटीसी प्री-डीएलएड परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इस बार उम्मीदवारों को छह बोनस अंक प्रदान किए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan BSTC Pre DEIEd Final Answer Key: वर्धमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय, कोटा ने राजस्थान बीएसटीसी प्री-डीएलएड परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। चारों शिफ्ट के सभी सेट ए, बी, सी और डी प्रश्न पत्रों की फाइनल आंसर-की जारी की गई है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in. पर जाकर उत्तर कुंजी चेक कर सकते हैं।
फाइनल आंसर-की के मुताबिक इस बार अभ्यर्थियों को छह छह अंक बोनस के मिलेंगे। बीएसटीसी परीक्षा परिणाम 18 जून 2025 बुधवार को संभावित है। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा 1 जून को आयोजित प्री-डीएलएड परीक्षा में कुल 5 लाख 49 हजार 161 परीक्षार्थी शामिल हुए।
करेक्शन कल 11 जून तक
पंजीकृत ऑनलाइन आवेदन में अभ्यर्थियों की मांग, उनकी सुविधा एवं सार्वजनिक हित को दृष्टिगत रखते हुए ऑनलाइन आवेदन में 200 रुपए का शुल्क जमा कर अधिकृत वेबसाइट पर जाकर करेक्शन पैनल के माध्यम से प्रस्तुत विवरण में संशोधन कर सकते हैं। नाम, माता का नाम, पिता का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान एवं पाठ्यक्रम के प्रकार (सामान्य/संस्कृत) में संशोधन नहीं किया जा सकेगा। अभ्यर्थी 11 जून तक अपने फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं।
प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए आवश्यक दो साल के अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम डीएलएड में प्रवेश के लिए यह परीक्षा होती है। ग्रेड-3 शिक्षक भर्ती लेवल वन टीचर के लिए दो वर्षीय डीएलएड कोर्स करना अनिवार्य है।
कमेंट
कमेंट X