Rajasthan BSTC Counselling 2023: प्री-डीएलएड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया
Rajasthan BSTC Counselling 2023: समन्वयक कार्यालय, राजस्थान ने राज्य में डीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा बीएसटीसी राजस्थान प्री-डीएलएड का परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। 06 अक्तूबर 2023 से काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan BSTC Counselling 2023: समन्वयक कार्यालय, राजस्थान ने बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट (बीएसटीसी) काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे आधिकारिक वेबसाइट, panjiakpredeled.in के माध्यम से प्री-डीएलएड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग पंजीकरण विंडो 17 अक्तूबर 2023 तक खुली रहेगी।
BSTC Counselling 2023 परीक्षा विवरण
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 28 अगस्त, 2023 को आयोजित की गई थी। पेपर में 600 अंकों के 200 प्रश्न शामिल थे। बीएसटीसी परीक्षा में करीब 06 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। राजस्थान बीएसटीसी प्री-डीएलएड रिजल्ट 29 सितंबर को घोषित किया गया था।
BSTC Counselling 2023 ऐसे करें आवेदन
-
राजस्थान प्री डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट panjiakpredeled.in पर जाएं।
-
होम पेज पर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
-
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X