{"_id":"5da583878ebc3e93c315ab6a","slug":"railway-rrb-ntpc-recruitment-2019-cbt-1-exam-date-latest-update-read-official-notice","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RRB NTPC भर्ती परीक्षा को लेकर आई बड़ी सूचना, जानें रेलवे ने क्या कहा","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RRB NTPC भर्ती परीक्षा को लेकर आई बड़ी सूचना, जानें रेलवे ने क्या कहा
Wed, 16 Oct 2019 10:07 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Wed, 16 Oct 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB - Railway Recruitment Board) की नॉल टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) भर्ती परीक्षा का अभ्यर्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) जून से सितंबर 2019 के बीच आयोजित होने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन अब रेलवे ने इसे स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
रेलवे ने इस परीक्षा के बारे में क्या कहा? यह जानने के लिए आगे पढ़ें।
रेलवे के अधिकारियों ने कहा है कि फिलहाल बोर्ड जूनियर इंजीनियर (RRB JE) समेत अन्य भर्ती परीक्षाएं आयोजित करने में काफी व्यस्त है। इस संबंध में बोर्ड ने हाल में एक सूचना भी जारी की। इसमें कहा गया है कि अभी तक परीक्षा की तारीखों की घोषणा को लेकर कुछ तय नहीं किया गया है। जैसे ही ये तारीख तय हो जाएगी, इसकी जानकारी रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की सभी संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों पर अपलोड कर दी जाएगी।
ये भी पढ़ें : UPPCL: स्नातकों को मिल रही है 45 हजार सैलरी, आवेदन के लिए बस एक दिन बाकी
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बोर्ड ने एक समिति बनाई है जो भर्ती परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाओं की पहचान व चयन पर काम करेगी। इसमें एक महीने से ज्यादा का समय लग सकता है।
ये भी पढ़ें : इस साल किस क्षेत्र में किसे मिला नोबेल पुरस्कार, एक जगह देखें पूरी सूची
ये भी पढ़ें : UPPCL: स्नातकों को मिल रही है 45 हजार सैलरी, आवेदन के लिए बस एक दिन बाकी
परीक्षा के लिए नई एजेंसी की तलाश
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे भर्ती बोर्ड इस परीक्षा के आयोजन के लिए नई एजेंसी की तलाश में है। इसलिए नजदीकी भविष्य में एनटीपीसी भर्ती को लेकर एडमिट कार्ड या परीक्षा तिथि को लेकर किसी घोषणा की उम्मीद कम है।रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बोर्ड ने एक समिति बनाई है जो भर्ती परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाओं की पहचान व चयन पर काम करेगी। इसमें एक महीने से ज्यादा का समय लग सकता है।
ये भी पढ़ें : इस साल किस क्षेत्र में किसे मिला नोबेल पुरस्कार, एक जगह देखें पूरी सूची