Railway Recruitment 2022: पूर्वी रेलवे अपरेंटिस के 3000 रिक्त पदों पर भर्तियां, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
अपरेंटिस के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। अधिसूचना में दिए दिशा-निर्देशों के अनुसार उम्मीदवारों के पास राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र होना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Railway recruitment: ईस्टर्न रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने भर्ती को लेकर अधिसूचना जारी की है। इसके माध्यम से लगभग 3000 अपरेंटिस के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इस भर्ती अभियान के तहत चयनित उम्मीदवारों को हावड़ा, मालदा, आसनसोल, कांचरापाड़ा, लिलुआ, जमालपुर और कुछ अन्य इकाइयों में विभिन्न ट्रेडों पर पदस्थ किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 11 अप्रैल, 2022 से आवेदन की लिंक सक्रिय हो जाने के बाद से आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
अपरेंटिस के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। अधिसूचना में दिए दिशा-निर्देशों के अनुसार उम्मीदवारों के पास राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र होना चाहिए। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आवश्यक आयु सीमा 15 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष निर्धारित की गई है। एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट दी गई हैं वहीं ओबीसी और सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 3 वर्ष छूट दी गई हैं और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट 10 वर्ष निर्धारित की गई है।
- हावड़ा संभाग - 267 पद
- लिलुआ कार्यशाला - 249 पद
- सियालदह संभाग - 117 पद
- कांचरापाड़ा कार्यशाला - 76 पद
- मालदा संभाग - 57 पद
- आसनसोल संभाग - 167 पद
- जमालपुर संभाग - 268 पद
- अधिसूचना जारी होने की तिथि - 29 मार्च, 2022
- आवेदन लिंक सक्रिय होने की तिथि - 11 अप्रैल, 2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि - 10 मई, 2022
- इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सबसे पहले आरआरसी/ईआर की आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com पर जाएं।
- होमपेज पर, आवेदन लिंक देखें (11 अप्रैल, 2022 को सक्रिय होगी)
- एक नया पेज खुलेगा इसमें पूछी गई जानकारी दर्ज करें, और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन पत्र में दर्ज की गई जानकारी की जांच कर लें और ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X