फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   question from Personality Development will be in SSC exam in group C and D

SSC की ग्रुप सी और डी की परीक्षाओं में होंगे पर्सनालिटी डेवलपमेंट से प्रश्नपत्र

Fri, 01 Jun 2018 10:06 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 01 Jun 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
question from Personality Development will be in SSC exam in group C and D
कर्मचारी चयन आयोग

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ग्रुप सी और डी की परीक्षाओं में जल्द ही बड़े बदलाव की तैयारी है। इन परीक्षाओं में साक्षात्कार खत्म करने के बाद अब डीओपीटी की ओर से पर्सनालिटी डेवलपमेंट से जुड़ा एक नया प्रश्नपत्र परीक्षा में शामिल करने की तैयारी है। परीक्षार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को बाहर लाने के उद्देश्य से यह सिफारिश की गई है।

विज्ञापन


एसएससी के सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से गठित खान समिति ने ग्रुप सी और डी में साक्षात्कार खत्म करने के बाद परीक्षार्थियों के व्यक्तित्व विकास से जुड़े एक प्रश्नपत्र को परीक्षा में शामिल करने की सिफारिश भी की थी। समिति की सिफारिश में कहा गया है कि जब ग्रुप सी और डी की परीक्षा में साक्षात्कार खत्म कर दिया गया है तो उसकी जगह एक ऐसा पेपर जोड़ा जाए जो परीक्षार्थी की तर्क क्षमता और उसके व्यक्तित्व की परख कर सके। 
विज्ञापन


विकल्प के तौर पर पर्सनालिटी और लॉजिक से जुड़ा एक प्रश्नपत्र शामिल करने का सुझाव दिया गया था। एसएससी के सूत्रों का कहना है कि जल्द ही परीक्षाओं में परीक्षाओं के बारे में परख करने केलिए एक अलग प्रश्नपत्र शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed