फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   QS MBA Ranking 2020 Out, IIM Ahmedabad and IIM Bengaluru in top 50, Know Indian MBA Colleges ranking

MBA: वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्थानों की रैंकिंग सुधरी, टॉप 50 में दो IIM को जगह

Thu, 26 Sep 2019 05:56 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 26 Sep 2019 05:56 PM IST
सार

  • लंदन में जारी हुई क्यूएस ग्लोबल एमबीए रैंकिंग 2020
  • पिछले साल की तुलना में सुधरी है भारतीय बिजनेस स्कूलों की रैंकिंग

विज्ञापन
QS MBA Ranking 2020 Out, IIM Ahmedabad and IIM Bengaluru in top 50, Know Indian MBA Colleges ranking
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

क्यूएस ग्लोबल एमबीए रैंकिंग (QS Global MBA Ranking 2020) जारी कर दी गई है। इसमें दुनिया भर के एमबीए संस्थानों के कुल 240 प्रोग्राम्स को शामिल किया गया। इस बार भारतीय बिजनेस स्कूलों (B Schools) की रैंकिंग पिछली बार की तुलना में बेहतर हुई है। वैश्विक स्तर पर टॉप 50 की सूची में दो भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIMs) हैं।

विज्ञापन


यह रैंकिंग 25 और 26 सितंबर 2019 की रात लंदन में जारी की गई। इस सूची में पेंसिल्वेनिया (अमेरिका) और स्टैनफोर्ड (अमेरिका) संयुक्त रुप से पहले स्थान पर हैं। जबकि इनसिड (फ्रांस) और एमआईटी (अमेरिका) संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर किसी भी संस्थान को जगह नहीं मिली है।
विज्ञापन


टॉप 10 में अमेरिका के सात, फ्रांस के दो और ब्रिटेन का एक बिजनेस स्कूल है।

ये भी पढ़ें : IIT में कमजोर छात्रों को मिलेगा कोर्स छोड़ने का विकल्प, लेकिन जारी रहेगी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी रही भारतीय बिजनेस स्कूलों की रैंकिंग

बी स्कूल                             नई रैंकिंग        पुरानी रैंकिंग
आईआईएम अहमादाबाद            40                 48
आईआईएम बंगलूरू                   44                 71
आईएसबी हैदराबाद                   98                100
आईआईएम कोलकाता             101-110        111-120
एमपी जैन आईएमआर मुंबई     151-200    201 से ऊपर

ये भी पढ़ें : Flipkart के को-फाउंडर बिन्नी बंसल को IIT Delhi देगा अवॉर्ड, जानें इनकी कहानी


आईआईएम अहमदाबाद (IIM A) एशिया की रैंकिंग में छठे और आईआईएम बंगलूरू (IIM B) आठवें स्थान पर है। 

क्यूएस के सीईओ के अनुसार, यह रैंकिंग मास्टर्स इन मैनेजमेंट में 128 प्रोग्राम्स, मास्टर्स इन फाइनांस में 155 प्रोग्राम्स, मास्टर्स इन बिजनेस एनालिटिक्स में 84 प्रोग्राम्स, मास्टर्स इन मार्केटिंग में 77 प्रोग्राम्स पर आधारित है।

ये भी पढ़ें : भारत में किस देश से आते हैं सबसे ज्यादा छात्र, उत्तर प्रदेश भी है इनकी पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed