जानिए कब से होंगी पंजाब विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाएं और क्या गाइडलाइन हुई है जारी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब विश्वविद्यालय में जुलाई से सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित होंगी। सेमेस्टर परीक्षाओं को मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के साथ आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के प्रत्येक केंद्र पर एक सत्र में अधिकतम 150 उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। सेमेस्टर परीक्षाएं दो घंटे की होंगी और प्रत्येक कमरे में 15 से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा नहीं देंगे। इस बात की जानकारी पंजाब विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर परविंदर सिंह ने दी है। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि प्रत्येक कमरे में 15 से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा नहीं देंगे और एक ही पर्यवेक्षक को अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रेड जॉन वाले इलाकों में रहने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। उनके लिए अगल से व्यवस्था की जाएगी।
पंजाब विश्वविद्यालय ने अपने कर्मचारियों को कोविड-19 की स्थिति जांचने के लिए आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के लिए भी कहा है। परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए मास्क पहनना जरूरी है। परीक्षा हॉल में बैठने से पहले प्रत्येक छात्र की थर्मल स्क्रीनिंग होगी और हर परीक्षा केंद्र को सही से साफ और सैनिटाइज किया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ परविंदर सिंह ने कहा कि अगर किसी छात्र और कर्मचारी में कोविड-19 के लक्षण दिखेंगे तो उसे परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X