PUCET 2022 Admit Card: पटना यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें
PUCET 2022 Admit Card: पटना यूनिवर्सिटी के विभिन्न वोकेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन 12 जुलाई, 2022 को किया जाएगा।
विस्तार
PUCET 2022 Admit Card: पटना यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया गया है। प्रवेश पत्र अब ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस साल पटना यूनिवर्सिटी सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपने प्रवेश पत्र को पटना यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट pup.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि किस प्रक्रिया का पालन कर के आप अपने प्रवेश पत्र को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे।
PUCET 2022 Admit Card: कब होगी परीक्षा?
पटना यूनिवर्सिटी के विभिन्न वोकेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन 12 जुलाई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा निर्धारित केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। छात्र किसी भी नई जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
PUCET 2022 Admit Card: इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
पटना यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में शामिल हो रहे छात्रों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि जैसी जानकारियों का प्रयोग करना होगा। ये जानकारी उनके आवेदन पत्र में दी गई है। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और इससे जुड़े अहम दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। छात्र इन्हें अच्छे से पढ़ लें और परीक्षा के दौरान इनका पालन करें।
PUCET 2022 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्दशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pup.ac.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X