PSEB Supplementary 2026: पंजाब बोर्ड 10वीं-12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, इतना लगेगा शुल्क
PSEB Supplementary Exam 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। छात्र 15 जून तक बिना विलंब शुल्क और 22 जून तक लेट फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं। परीक्षाएं जुलाई-अगस्त 2026 में आयोजित होने की संभावना है।
विस्तार
PSEB Supplementary Exam 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र कंपार्टमेंट, री-अपीयर या अतिरिक्त विषय (Additional Subject) श्रेणी में आते हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ओपन स्कूल सिस्टम (OSS) के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया और कार्यक्रम की जानकारी बाद में जारी की जाएगी।
15 जून तक बिना लेट फीस कर सकेंगे आवेदन
पंजाब बोर्ड ने छात्रों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की सलाह दी है। अभ्यर्थी 15 जून 2026 तक बिना किसी विलंब शुल्क के रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं, जो छात्र तय समय पर आवेदन नहीं कर पाएंगे, उन्हें 22 जून 2026 तक 1,000 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन करने का मौका मिलेगा।
इसके अलावा परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बिना लेट फीस के 19 जून 2026 और लेट फीस के साथ 26 जून 2026 निर्धारित की गई है। बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं जुलाई-अगस्त 2026 में आयोजित किए जाने की संभावना है।
कितनी देनी होगी परीक्षा फीस?
कक्षा 10वीं के लिए
| शुल्क का प्रकार | राशि |
|---|---|
| परीक्षा शुल्क | ₹1,350 |
| प्रैक्टिकल शुल्क | ₹250 |
| कुल शुल्क | ₹1,600 |
कक्षा 12वीं के लिए
| शुल्क का प्रकार | राशि |
|---|---|
| परीक्षा शुल्क | ₹1,750 |
| प्रैक्टिकल शुल्क | ₹300 |
| कुल शुल्क | ₹2,050 |
निर्धारित समय सीमा के बाद आवेदन करने वाले छात्रों को 1,000 रुपये अतिरिक्त लेट फीस भी देनी होगी।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के लिए आवेदन कंफर्मेशन पेज और शुल्क रसीद का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
कमेंट
कमेंट X