फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PSEB 8th Result 2025 out at pseb.ac.in check marks here

PSEB 8th Result 2025 Out: पंजाब बोर्ड कक्षा आठवीं के नतीजे घोषित, तुरंत इस लिंक से करें चेक

Fri, 04 Apr 2025 03:45 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 04 Apr 2025 03:45 PM IST
सार

PSEB 8th Result 2025 Out: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 8वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन छात्रों ने इन परीक्षाओं में भाग लिया था, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।  

विज्ञापन
PSEB 8th Result 2025 out at pseb.ac.in check marks here
PSEB 8th Result 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

PSEB 8th Result 2025: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 8वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिन छात्रों ने ये परीक्षाएं दी थीं, वे आधिकारिक वेबसाइट (pseb.ac.in) पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को हॉल टिकट नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम और कोड, विषयवार अंक, कुल अंक, योग्यता स्थिति और ग्रेड जैसी जानकारियां होंगी। इस साल पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा 19 फरवरी से 7 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पास होने के लिए प्रतिशत

पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जो छात्र इस न्यूनतम योग्यता को प्राप्त नहीं कर पाएंगे, उन्हें पूरक परीक्षा का अवसर दिया जा सकता है।

पिछले साल, पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 98.31% था। लड़कियों ने 98.83% के उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.84% रहा। ट्रांसजेंडर छात्रों का पास प्रतिशत 93.75% दर्ज किया गया था। 

परिणाम कैसे करें चेक?

छात्र पीएसईबी पंजाब बोर्ड 8वीं कक्षा परिणाम 2025 की जांच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं
  • अब होमपेज पर 'PSEB 8th Class Result 2025' लिंक देखें।
  • इसके बाद दिए गए फील्ड में PSEB लॉगिन विवरण दर्ज करें और 'परिणाम खोजें बटन पर क्लिक करें
  • पीएसईबी 8वीं परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • पीएसईबी परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed