{"_id":"5bb83185867a5534f00b2f8d","slug":"pseb-2018-10th-12th-supplementary-result-declared-know-how-to-apply-http-www-pseb-ac-in","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PSEB Results 2018: 10वीं और 12वीं के पूरक परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
PSEB Results 2018: 10वीं और 12वीं के पूरक परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 06 Oct 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
PSEB Website
PSEB Results 2018: पंजाब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं और 12वीं के पूरक परिणामों की घोषणा की है। उम्मीदवार अपने परिणाम को पंजाब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर देख सकते हैं।
आपको बता दें कि परिणाम पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध हैं। पिछले साल, पीएसईबी 12वीं पूरक परिणाम की घोषणा 09 जुलाई, 2017 को की थी। लेकिन इस बार, इसे अक्टूबर 2018 के महीने में घोषित कर दिया गया है।
पीएसईबी 12वीं पूरक परीक्षा 4 अगस्त, 2018 को शुरू की गई थी और परिणाम अक्टूबर में घोषित किए गए हैं। बता दें कि 09 मई, 2018 को पीएसईबी बोर्ड ने मुख्य परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया था। 10वीं कक्षा के इस वर्ष कुल 3,68,295 छात्र परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए थे।

Trending Videos
चरण 1: सबसे पहले पंजाब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.pseb.ac.in/ पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर दिए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: वहां आपको पूरक परिणामों से संबंधित दो लिंक दिखेंगे उन पर क्लिक करें।
चरण 4: खुले पेज पर अपनी डिटेल्स दर्ज करें।
चरण 5: सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
आपके सामने आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
पंजाब बोर्ड के बारे में-
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) की स्थापना 1969 में राज्य में स्कूल शिक्षा के प्रचार और उन्नयन के लिए पंजाब की राज्य विधानसभा अधिनियम के माध्यम से की गई थी। वर्ष 1987 में, पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) को स्वायत्त दर्जा दिया गया था और राज्य में स्कूल शिक्षा के लिए पाठ्यक्रम, अध्ययन के पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तकों को निर्धारित करने के लिए अधिकृत किया गया था।
कमेंट
कमेंट X