{"_id":"60b725e5d37c1024c62c984f","slug":"private-institute-decreased-the-fee-of-b-ed-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: निजी शिक्षण संस्थानों में बीएड का शुल्क घटाया गया, महामारी के कारण लिया गया फैसला","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूपी: निजी शिक्षण संस्थानों में बीएड का शुल्क घटाया गया, महामारी के कारण लिया गया फैसला
Wed, 02 Jun 2021 12:02 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:02 PM IST
सार
कोरोना महामारी के दौरान अभिभावकों की आय में आई कमी को देखते हुए यूपी सरकार ने बीएड की फीस घटाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण की बदली परिस्थितियों में अभिभावकों की आर्थिक हालत के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने निजी उच्च शिक्षण संस्थानों के बीएड द्विवर्षीय पाठ्यक्रम का वार्षिक शुल्क घटाया है।
विज्ञापन
शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए बीएड प्रथम वर्ष का शुल्क 45000 रुपये और द्वितीय वर्ष का शुल्क 25 हजार रुपये निर्धारित किया है। एकीकृत 4 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम का शुल्क 3 हजार रुपये प्रतिवर्ष निर्धारित किया है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि महामारी काल में अभिभावकों की आय में हुई कमी के मद्देनजर और पिछड़े, वंचित, गरीब वर्ग के अभ्यर्थियों को व्यवसायिक शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए यह निर्णय किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गत वर्ष जारी शासनादेश में शैक्षणिक सत्र 2020-21, 2021-2022 व 2022-2023 के लिए प्रथम वर्ष के लिए 51,250 रुपए और द्वितीय वर्ष के लिए 30,000 रुपए फीस निर्धारित थी।
कमेंट
कमेंट X