PM Modi: प्रधानमंत्री ने पोस्ट बजट वेबिनार को किया संबोधित, मोदी बोले- बजट शिक्षा और कौशल विकास को देगा बढ़ावा
Prime Minister Narendra Modi Address Webinar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 25 फरवरी को युवा शक्ति का कौशल विकास और शिक्षा विषय पर पोस्ट बजट वेबिनार को संबोधित किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Prime Minister Narendra Modi Address Webinar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 25 फरवरी को युवा शक्ति का कौशल विकास और शिक्षा विषय पर पोस्ट बजट वेबिनार को संबोधित किया। वेबिनार के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि देश में हमें प्रशिक्षण की संस्कृति का और विस्तार करना है। प्रशिक्षण हमारे युवाओं को भविष्य के लिए तैयार होने में मदद करता है। हम इसको बढ़ावा दे रहे हैं। आज नेशनल इंटर्नशिप पोर्टल पर लगभग 75 हजार नियोक्ता उपस्थित हैं, जहां अब तक 25 लाख इंटर्नशिप की आवश्यकताओं को पोस्ट किया गया है। नई तकनीक नए जमाने की कक्षाओं के निर्माण में मदद कर रही है। यह बजट एक व्यावहारिक और उद्योगोन्मुखी शिक्षा प्रणाली पर केंद्रित है और युवाओं के बेहतर भविष्य की नींव रखने वाला है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) ने भविष्य की मांगों के अनुसार शिक्षा प्रणाली को नया आयाम दिया है। शिक्षा प्रणाली में पहले लचीलेपन का अभाव था। एनईपी लचीलापन लेकर आई है और इसने भविष्य की मांगों के अनुसार शिक्षा प्रणाली को नया आयाम दिया है। नई शिक्षा नीति के अंग के रूप में शिक्षा और निपुणता, दोनों पर समान जोर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने 2023-24 के केंद्रीय बजट में की गई घोषणाओं को सूचीबद्ध करते हुए भारत को दुनिया की कौशल राजधानी बनाने की रूपरेखा को रेखांकित किया।
कोविड महामारी के दौरान के अनुभवों को मद्देनजर रखते हुए पीएम मोदी ने कहा, नई प्रौद्योगिकी नए स्वरूप की कक्षाएं बनाने में मदद कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उन उपायों पर गौर कर रही है, जो ‘हर स्थान से ज्ञान तक सुगमता’ सुनिश्चित करें। उन्होंने ‘स्वयं’ नामक ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म का उदाहरण दिया, जिसके तीन करोड़ सदस्य हैं। उन्होंने इस संभावना का संकेत दिया कि वर्चुअल प्रयोगशालाएं और राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय ज्ञान का विशाल माध्यम बन रहे हैं। वर्चुअल लैब और राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी में भी ज्ञान का बहुत बड़ा माध्यम बनने की संभावना है।
Speaking on how the Amrit Kaal Budget will give boost to education sector and benefit our talented Yuva Shakti. https://t.co/cDlmIyBmbT
— Narendra Modi (@narendramodi) February 25, 2023
शिक्षकों की भूमिका अब कक्षाओं तक सीमित नहीं
प्रधानमंत्री ने कहा, वर्चुअल प्रयोगशालाएं और राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय जैसे भविष्यगामी पहलें हमारी शिक्षा, कौशल और ज्ञान-विज्ञान के पूरे परिप्रेक्ष्य को बदल देंगी। अब हमारे शिक्षकों की भूमिका कक्षाओं तक सिमट के नहीं रहेगी। उन्होंने उल्लेख किया कि देशभर से शिक्षा संस्थानों के लिए विविध शिक्षण समाग्री उपलब्ध हो जाएंगी, जो गांव व शहरी स्कूलों के बीच के अंतराल को पाटते हुए शिक्षकों के लिए अवसरों के नए द्वार खोलेंगी।
कमेंट
कमेंट X