फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Primary teacher bharti Know what is NTA ITEB course BEd is not consider to become teacher

BEd: अब बीएड नहीं, ITEP कोर्स से बनेंगे प्राइमरी में टीचर? जानिए क्या है ये प्रोग्राम जो लेगा BEd की जगह

Tue, 17 Oct 2023 05:29 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 17 Oct 2023 05:29 PM IST
सार

What is ITEP Course: कोर्ट के आदेश के बाद बीएड कोर्स की शिक्षक बनने के लिए मानक कोर्स की मान्यता समाप्त कर दी गई है। अब इसकी जगह ITEP कोर्स लेने को तैयार है। आइए जानते हैं कि आखिर ये कोर्स क्या है।

विज्ञापन
Primary teacher bharti Know what is NTA ITEB course BEd is not consider to become teacher
प्राइमरी टीचर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

What Is ITEP Course: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब प्राइमरी स्कूलों में टीचर बनने के लिए बीएड कोर्स मान्य नहीं होगा। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन यानी (NCTE) इसकी जगह ITEP नाम का एक नया मानक कोर्स लाने को तैयार है। आइए जानते हैं कि आखिर ये ITEP कोर्स क्या है और बीएड से कितना अलग होगा।

विज्ञापन

क्या है ITEP?

साल 2030 के बाद ITEP यानी इंटीग्रेटेड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम के जरिये ही शिक्षक भर्तियों को पूरा किया जाएगा। यह एक मानक कोर्स के तौर पर होगा। हालांकि, बीएड कोर्स एकेडमिक तौर पर जारी रहेगा और इसके बाद ग्रेजुएशन और पीएचडी कर सकेंगे, लेकिन शिक्षकों की भर्ती के लिए साल 2030 से चार वर्षीय बीएड या चार-वर्षीय एकीकृत अध्यापक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) डिग्री को अनिवार्य करने की तैयारी है।
 
धीरे-धीरे उच्च शिक्षा से लेकर प्राथमिक शिक्षा तक नेशनल एजुकेशन पॉलिसी को लागू किया जा रहा है। इससे अध्यापन के क्षेत्र में भी नए बदलाव हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइमरी शिक्षक के लिए न्यूनतम योग्यता

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) की सिफारिशों के तहत बाल वाटिका से लेकर 12वीं कक्षा तक के लिए शिक्षकों की न्यूनतम योग्यता तय की गई है। इसमें बीए-बीएड, बीएससी-बीएड और बीकॉम-बीएड शामिल हैं।

विज्ञापन

एंट्रेंस से होगा सिलेक्शन

शैक्षणिक सत्र 2023-24 से 41 यूनिवर्सिटीज में चार वर्षीय बीएड कोर्स शुरू हो रहा है। NTA अगले हफ्ते इस एंट्रेंस एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो भी खोल सकता है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed