{"_id":"5d09d6df8ebc3e0f48027b18","slug":"preparation-of-separate-admission-department-in-delhi-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU में अलग दाखिला विभाग बनाने की तैयारी, स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में प्रस्ताव पास","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU में अलग दाखिला विभाग बनाने की तैयारी, स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में प्रस्ताव पास
Wed, 19 Jun 2019 12:01 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में अब परीक्षा विभाग की तरह अलग दाखिला विभाग बनाने की तैयारी हो रही है। दाखिला विभाग बनाने का प्रस्ताव स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में पास हो गया है। यह एक तरह से परीक्षा विभाग के समान ही होगा। दरअसल बीते सप्ताह हाईकोर्ट ने दाखिले से जुड़े एक केस की सुनवाई करते हुए टिप्पणी की थी कि दाखिला नीति दाखिला प्रक्रिया शुरू होने से छह माह पहले बननी चाहिए।
विज्ञापन
डीयू अकादमिक परिषद (अकादमिक काउंसिल) व स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डॉ. रसाल सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश की पृष्ठभूमि में स्टैंडिंग कमेटी ने अलग दाखिला विभाग बनाने को लेकर प्रस्ताव पास किया है। इसके माध्यम से विवि प्रशासन से एक स्वतंत्र और अलग दाखिला विभाग बनाने का अनुरोध किया है। इसके पीछे मकसद है कि साल भर नीति निर्माण और सुधार की दिशा में काम करते हुए सभी हितधारकों से संवाद करके प्रवेश नीति बनाएं और समय पर प्रवेश नीति की घोषणा करके उसे समयबद्ध तरीके से लागू करें।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि यह विभाग अगले माह के अंत तक बन जाने की संभावना है। इस संबंध में अन्य तौर-तरीकों पर विचार करके इसे आगे बढ़ाया जाएगा। मालूम हो कि इस साल दाखिला नीति अंतिम समय में जारी की गई, इस कारण से इसके संबंध में छात्रों को पता नहीं चल पाया। इस मामले में छात्र कोर्ट गए, जहां कोर्ट ने डीयू को न केवल बीते साल की दाखिला नीति के अनुसार दाखिला देने को कहा बल्कि आवेदन करने की तिथि को भी 22 जून तक बढ़ा दिया।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X