फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PPC 2022 Dates: PM Modi Pariksha Pe Charcha 1st April Master Class on Exam Stress Management and Reduce Tensions of Board Exam

PPC 2022 Dates: एक अप्रैल को होगी परीक्षा पे चर्चा, पीएम मोदी परीक्षार्थियों को देंगे तनाव मुक्त रहने के मंत्र

Thu, 24 Mar 2022 08:15 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 24 Mar 2022 08:15 PM IST
सार

पांचवें परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन एक अप्रैल, 2022 को किया जा रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश और विदेश में बोर्ड परीक्षाएं दे रहे और देने वाले विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पे चर्चा करने वाले हैं।

विज्ञापन
PPC 2022 Dates: PM Modi Pariksha Pe Charcha 1st April Master Class on Exam Stress Management and Reduce Tensions of Board Exam
PPC 2022 - परीक्षा पे चर्चा - फोटो : Education Ministry

विस्तार

देश ही नहीं वरन दुनियाभर के स्कूली विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को जिस पल का इंतजार रहता है वह जल्द आने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश और विदेश में बोर्ड परीक्षाएं दे रहे और देने वाले विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पे चर्चा करने वाले हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से गुरुवार, 24 मार्च को इसकी तारीख की घोषणा कर दी गई है। पांचवें परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन एक अप्रैल, 2022 को किया जा रहा है। 

विज्ञापन

दिल और दिमाग से परीक्षाओं का तनाव होगा छूमंतर

अभिभावक अपने लाडले और लाडली के संवाद के मौके को कहीं चूक न जाएं, इसलिए हम आपको याद दिला रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 01 अप्रैल, 2021 को परीक्षा पे चर्चा करने वाले हैं। इसका सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। परीक्षा के दिन आते हीं इस संवाद का हर विद्यार्थी को बेसब्री से इंतजार रहता है। यह संवाद विद्यार्थियों के दिल और दिमाग से तनाव को छूमंतर कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Image

विज्ञापन

पीपीसी 2022 में विदेशों से भी जुड़ेंगे शिक्षक और छात्र

इसकी जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर दी है। परीक्षा पे चर्चा 2022 में सभी स्कूली छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। सोशल मीडिया और दूरदर्शन समेत तमाम टीवी न्यूज चैनल पर भी इसका सीधा प्रसारण किया जाता है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि एक अप्रैल, 2022 को होने वाले पांचवें परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद करेंगे। इसमें विदेशों से भी शिक्षक और छात्र जुड़ेंगे। 

 

क्रिएटिव राइटिंग कंपटीशन में 15.7 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया 

मंत्रालय ने बताया कि इस साल परीक्षा पे चर्चा प्रतियोगिता के तहत क्रिएटिव राइटिंग कंपटीशन में करीब 15.7 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया है। मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह खास कार्यक्रम है जिसमें विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं के तनाव से उबरने के लिए और याददाश्त शानदार बनाने के लिए अमूल्य टिप्स दिए जाएंगे। केंद्र सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से बीते चार सालों से इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। बीते साल परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन सात अप्रैल, 2021 को किया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed