{"_id":"692aa36799798ad83d08ac8f","slug":"pondicherry-central-university-postpones-all-exams-due-to-cyclone-ditwah-2025-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cyclone Ditwah: पुडुचेरी केंद्रीय विवि में चक्रवात दित्वा के कारण परीक्षाएं स्थगित, कक्षाओं में भी अवकाश घोषित","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Cyclone Ditwah: पुडुचेरी केंद्रीय विवि में चक्रवात दित्वा के कारण परीक्षाएं स्थगित, कक्षाओं में भी अवकाश घोषित
Sat, 29 Nov 2025 01:10 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:10 PM IST
सार
Pondicherry Central University: पुडुचेरी केंद्रीय विश्वविद्यालय ने चक्रवात दित्वा के चलते सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शनिवार को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं और विश्वविद्यालय में सभी कक्षाओं में अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
Cyclone Ditwah: पुडुचेरी केंद्रीय विश्वविद्यालय ने चक्रवात दित्वा के चलते सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है और विश्वविद्यालय में सभी कक्षाओं के लिए अवकाश घोषित किया गया है। चक्रवात दित्वा केंद्र शासित प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है, इसलिए यह कदम सुरक्षा के कारण उठाया गया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की ओर से शुक्रवार रात जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि परीक्षाएं स्थगित करने और कक्षाएं रद्द करने का कारण तटरक्षक बल से चक्रवात और भारी बारिश के बारे में प्राप्त सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञप्ति में कहा गया है कि परीक्षाओं की संशोधित तिथि की घोषणा समय आने पर की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X